मायावती ने यूपी चुनाव के लिए जारी की तीसरी सूची, इन्हें मिला टिकट
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 100 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्य सभा सांसद मायावती ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हथकंडों से सावधान करने के लिए बैठक बुलाई है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आपसी कलह के कारण जनता का भरोसा उठ गया है। कहा कि केंद्र की ओर से उठाए गए नोटबंदी के फैसले के कारण गरीब आदमी मुसबीत में फंस गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैठक में कहा कि, इस बार पूर्ण बहुमत पार्टी की सरकार बनेगी। मायावती की यह बैठक 6 जनवरी तक घोषित किए गए 200 उम्मीदवारों के लिए थी। कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है साथ ही यहां जंगलराज कायम है।इस दौरान बसपा ओर से 100 और प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की गई।

सूची में उन्नाव से सुरेश पाल,भगवंतनगर से शशांक शेखर सिंह,पुरवा से अनिल सिंह को प्रत्याशी घोषित की गया है। साथ ही प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में बछरावां से श्यमा सुंदर-भारती, हरचंदपुर से मनीष सिंह,रायबरेली से शहबाज खान और सलोन से बृजलाल पासी शामिल हैं।
जारी की गई सूची के मुताबिक सरैनी से ठाकुर प्रसाद यादव, ऊंचाहार से विवेक सिंह,कुर्सी से वीपी सिंह,रामनगर से मोहम्मद हाफिज भारती को टिकट दिया गया है। BSP की तीसरी लिस्ट में बाराबंकी से सुरेंद्र सिंह वर्मा,जैदपुर से कु.मीता गौतम,दरियाबाद से मो.मुबस्सिर खान,हैदरगढ़ से कमला प्रसाद को टिकट दिया गया है। इसमें जहानाबाद से रामनायण निषाद,बिंदगीसे सुखदेव प्रसाद वर्मा, फतेहपुरसे समीर त्रिवेदी,अयाह शाह से देव कुमार,हुसैनगंज से मो.आसिफ शेख,खागा से सुनील कुमार गौतम,रामपुर खास से अशोक कुमार सिंह को BSP का टिकट का दिया गया है।
देखें पूरी सूची
ये भी पढ़ें: क्या अमर सिंह की छुट्टी से ही सुलझेगा समाजवादी पार्टी में जारी झगड़ा?
Download











Click it and Unblock the Notifications