Seema Haider Sachin: क्‍या पाकिस्‍तानी सीमा हैदर को मिल पाएगी भारत की नागरिकता?

Seema Haider Sachin Love Story: पाकिस्‍तान से अपने प्‍यार के लिए भारत आई सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में हैं। कुछ लोगों ने राष्‍ट्रीय बहू की उपाधि तक दे डाली है।
यूपी के नोएडा के रहने वाले 23 साल के सचिन के प्‍यार में पाकिस्‍तान की शादीशुदा 27 वर्षीय सीमा हैदर ऐसी दीवानी हुईं कि नेपाल के रास्‍ते भारत अपने चार बच्‍चों के साथ आ गई और यहां सचिन के साथ रहने लगी।

 Seema Haider

सचिन से कर चुकी है शादी

सीमा और सचिन ने बताया कि उन्‍होंने हिंदू रीति-रिवाज से नेपाल में शादी कर ली और अपना और अपने चारों बच्‍चों के साथ हिंदू धर्म अपना चुकी है। सीमा ने कहा अब वो पाकिस्‍तान वापस नहीं जाना चाहती हैं और सचिन की पत्‍नी के तौर भारत में ही रहना चाहती है। पाकिसतानी महिला सीमा ने भारत की नागरिकता की मांग की है, आइए जानते है कि सीमा हैदर को क्‍या भारत की नागरकिता मिल सकती है या नहीं?

सीमा हैदर को क्‍या मिल सकती है भारत की नागरिकता?

कानून के जानकारों के अनुसार भारत की नागरिकता देने से पहले ये चेक किया जाएगा कि क्‍या पाकिस्‍तान की सीमा हैदर का भारत के सचिन मी‍णा के साथ की शादी लीगल है या नहीं। अगर ये साबित हो जाता है कि दोनों की शादी वैध साबित हो जाती है तो दया और मानवीय आधार पर सीमा को भारत की नागरिकता मिल सकती है, क्‍योंकि वापस पाकिस्‍तान जाने पर सीमा हैदर को जान का खतरा हो सकता है। ये बात सीमा हैदर ने कहीं भी है। पुलिस की जांच के बाद संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद सीमा हैदर को नागरिकता दी जाए या नहीं इस पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार ही लेगी।

भारत में अवैध एंट्री वाले केस के बावजूद क्‍या मिल सकती है नागरिकता

सीमा हैदर ने क्‍योंकि अवैध तरीके से नेपाल के जरिए भारत में प्रवेश किया इसलिए उससे तीन दिन के लिए यूपी पुलिस ने अरेस्‍ट किया था बाद में सशर्त जमानत पर सीमा को रिहा भी कर दिया था। सीमा का ये के अगर लंबे समय त‍क कोर्ट में लंबित भी रहता है तो भी अगर सीमा ने नागरिकता की मांग की तो सचिन से उसकी शादी वैध साबित होने पर उसे भारत की नागरिकता दी जा सकती है।

बच्‍चों को क्‍या अपने साथ रख सकती है सीमा हैदर?

वहीं अगर सीमा हैदर के चार बच्‍चों की बात करें जो कि उसके पाकिस्‍तानी पति के बच्‍चे हैं उनको रखने के लिए एडॉप्‍शन डी करनी होगी जिसके बाद बच्‍चों को सीमा के बच्‍चों के साथ रहने की परमीशन मिल सकती है।


क्‍या सीमा हैदर और सचिन की शादी लीगल है

सीमा हैदर ने दावा किया है कि वो करांची में अपने बच्‍चों के साथ रहती थी और उसके पति ने उसे गुलाम हैदर ने उसे फोन पर तलाक दे दिया है। हालांकि अगर ये वो नहीं साबित कर पाती है कि उसका अपने पहले पति से तलाक हो गया है तो ससचिन से उसकी शादी वैध नहीं मानी जाएगी, अगर सीमा का पहला पति सीमा हैदर को तलाक दे देता है, तो सीमा हैदर दोबारा सचिन से शादी करके उसकी लीगल वाइफ बन कहलाएंगी और तभी उसे नागरिकता भी मिलेगी।

क्‍या सीमा हैदर को हो सकती है लंबी सजा

कानून के लिहाज से अगर सीमा हैदर का नागरिका का आवेदन भारत में कैंसिल हो जाता है तो उसे उसके देश पाकिस्‍तान डिपोट किया जा सकता है और इसके अलावा भारत में अवैध रूप से एंट्री करने के लिए फर्जी आधार बनवाने के लिए उसे जेल की सजा भी हो सकती है।

भारत की नागरिकता मिलने का आधार क्‍या है

  • 26 जनवरी 1950 1 जुलाई 1987 केबीच में जिनका भारत में जन्‍म हुआ चाहे उनके मां-बाप कहीं के भी हो उन्‍हें जन्‍म से भारत की नागरिकता प्राप्‍त है।
  • 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच पैदा हुए बच्‍चे जिनके मां-बाप का जन्‍म से भारतीय हैं।
  • 3 दिसंबर 2004 के बाद भारत में पैदा हुए ऐसे बच्‍चे जिनके मां बाप का भी जन्‍म भारत में हुआ हो वो भारत के नागरिक हैं। मां या पिता में से कोई भी घुसपैठियां है तो उससे होने वाले बच्‍चे को भारत की नागरिकता नहीं दी जाती है।
  • अगर किसी ने भारतीय से शादी की है तो उसके लिए जरूरी है कि बशर्ते वो नागरिकता के लिए आवेदन करने से 7 साल पहले से भारत में रह रहा हो।
  • इसके अलावा अगर किसी का जन्‍म दूसरे देश में हुआ है लेकिन उसके मां बाप भारत में पैदा हुए तो वो वंशज होने के नाते भारत की नागरिकता पा सकते है।
  • भारतीय मूल का नागरिक जिसने नागरिकता के अप्‍लाई किया है, उसके लिए जरूरी है कि वो भारत में पिछले सात सालों से लगातार रहा हो।
  • नैचुरलाइजेशन या देशीकरण का मतलब अगर कोई भारत में 12 सालों से रह रहा हो और पिछले एक साल से लगातार भारत में रह रहा है तो उसे भी नागरिकता मिल सकती हैSeema Haider Love Story: सीमा हैदर पाकिस्‍तान से कैसे बिना वीजा के पहुंची नोएडा, जानें कहां हुई चूक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+