Seema Haider Love Story: सीमा हैदर पाकिस्तान से कैसे बिना वीजा के पहुंची नोएडा, जानें कहां हुई चूक
Seema Haider Love Story: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में है। कोविड के समय में पबजी खेलते हुए पाकिस्तान की सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हो गया और वो उसे प्यार में इतनी पागल हो गई कि अपने चार बच्चों के साथ भारत अपने प्रेमी के पास आ गई।

पिछले कुछ समय से बिना वीजा के पाकिस्तान से पहुंची और नोएडा में अपने प्रेमी के घर पर पत्नी बनकर रही थी लेकिन किसी को कानों कान खबर ही नहीं लगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वो पाकिस्तान से भारत कैसे बिना वीजा के सीमा भारत पहुंची, क्या ये भारत की सुरक्षा की सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक नहीं है?
पहली बार काठमांडु में सचिन से मिलने आई
पाकिस्तान से सीमा हैदर 10 मार्च 2023 को काठमांडु में अकेले आई थी, वहीं पर उससे मिलने सचिन पहुंच गया और वो उसके साथ वहां सात दिन तक रही । इसके बाद वो पाकिस्तान वापस आ गई थी और उसका प्रेमी सचिन मीणा भारत वापस आ गया था।
कैसे पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर
इसके बाद दो महीने बाद टूरिस्ट वीजा लेकर पाकिस्तान से शारजहां होते हुए नेपाल अपने चार बच्चों के साथ पहुंचीकाठमांडू से पोखरा तक वैन गाड़ी से आई और पोखरा से दिल्ली 28 घंटे की बस जर्नी करके भारत पहुंची। सीमा ने नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री ही नहीं ली बल्कि नोएडा में कई दिनों तक सचिन के साथ रहती रहीं। जब उन दोनों कोर्ट मैरिज करनी चाही तो सीमा हैदर के सारे डाक्युमेंट्स पाकिस्तान के थे जिसके बाद ये मामला खुला।
भारत नेपाल संधि का सीमा हैदर ने उठाया फायदा
नेपाल और भारत के बीच 31 जुलाई 1950 को काठमांडु में एक द्विपक्षीय संधि हुई थी। नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोहर शमशेर जंग बहादुर राणा और भारत के राजदूर चंदेशेख नारायण सिंह ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए थें। इस संधि के साथ मुक्त व्यापार, मुक्त आवाजाही, रक्षा, विदेश नीति पर समझौता हुआ था। इसके अनुच्छेद 6-7 के अनुसार दोनों देश की सरकारें एक दूसरे के देश में निवास, संपत्ति के स्वामित्व के मामले में समान विशेषाधिकार दिया था। इसके तहत ही भारत के नागरिकों को बगैर पासपोर्ट और वीजा के सीमा पार करने और फ्री होकर घूमने फिरने की आजादी है। इसके किलए वीजा की जरूरत नहीं है।
पाकिस्तान से सीधे आने के बजाय इसीलिए चुना नेपाल का रास्ता
भारत पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध होने के कारण बिना वीजा के एक से दूसरे देश में एंट्री नहीं मिलती। सच कहें तो भारत से पाकिस्तान और पाकिस्तान से भारत आने के लिए वीजा मिलना आसान बात नहीं है। ये ही कारण है कि सीमा हैदर पहले पाकिस्तान से दुबई अपने पति के पास गई और वहां से अपने चार बच्चों को संग लेकर नेपाल आई और उसके बाद नोएडा अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पहुंच गई।
पुलिस ने अरेस्ट करने के बाद सशर्त जमानत पर कर दिया रिहा
बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीक़े से भारत आने के आरोप में सीमा को 4 जुलाई को पुलिस ने अरेस्ट किया था। 7 जुलाई को जेवर सिविल कोर्ट ने पाकिस्तान की नागरिक को बिना वीजा भारत में प्रवेश करने के मामले में राहत दी और सशर्त जमानत दे दी। सीमा और उसके भारतीय पति सचिन मीणा को अदालत ने पता ना बदलने और देश से बाहर जाने पर पाबंदी लगाई है।
सीमा हैदर मामले में कहां हुई चूक
पाकिस्तान की महिला बिना लीगल डॉक्यूमेंट के नोएडा के रबूपुरा में रह रही थी जहां पर करोड़ों की लागत से इंटरनेशनल एयर पोर्ट बन रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस मामले में पुलिस और जांच एजेंसियों को और अधिक सतर्क होना चाहिए था। नेपाल, भारत, उत्तर प्रदेश और फिर रबूपुरा इतनी जगहों पर पाकिस्तानी महिला धड़ल्ले से अपने चार बच्चों के साथ स्वतंत्रता से फिरती रही और हमारी सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी।
सभी सुरक्षा तंत्र को कैसे नही लगी भनक
इस मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम चौकीदार, लोकल इंटेलिजेंस सभी की आंख में पाकिस्तानी महिला आसानी से धूल झोकती रही जबकि अगर क्षेत्र में कुछ भी सामान्य से हटकर होता है तो पुलिस को जानकारी इनके जरिए पहुंच जाती है लेकिन इस सारे सिस्टम में बड़ी चूक हुई। ऐसे में बात उठ रही है कि ऐसे तो कोई भी आतंकी भारत में आसानी से प्रवेश कर सकता है।
बिना किसी की मदद के नोएडा पहुंची
सबसे बड़ी ताज्जुब की बात ये है कि चार बच्चों के साथ एक पाकिस्तानी महिला बिना किसी मदद के नोएडा पहुंच जाती है ये भी आश्चर्य की बात है। जबकि हम अपने ही शहर में कोई रास्ता ढूढ़ने के लिए चार बार लोगों से पूछते हैं, लेकिन पाकिस्तान जैसे देश की रहने वाली सीमा हैदर पाकिस्तान से नोएडा आ गई और उसने कहीं किसी से मदद नहीं मांगी और ना ही उस पर किसी को कहीं शक हुआ।












Click it and Unblock the Notifications