Seema Haider मामले में बड़ा एक्शन, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात SSB के दो जवान सस्पेंड, जानिए कौन हैं वो?

Seema Haider Vivad: नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई पाकिस्तानी सीमा हैदर के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है, इंडो-नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी के एक इंस्पेक्टर और एक जवान को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है।

 Seema Haider Row:

ये दोनों सवालों के घेरे में हैं कि आखिर उनके मौजूदगी में एक पाकिस्तानी महिला अपने चारों बच्चों के साथ कैसे बार्डर क्रास करके आ गई। आपको बता दें कि 13 मई 2023 को सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल बॉर्डर पार करके इंडिया में दाखिल हुई थी।

नप गए SSB के दो जवान

जिस इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है उनका नाम सुजीत कुमार वर्मा है, जो कि SSB की 43वीं बटालियन के इंस्पेक्टर है और जिस जवान को सस्पेंड किया गया है, उसका नाम चंद्र कमल कलिता है। इसके अलावा 13 मई को जो अन्य लोग भी ड्यूटी पर तैनात थे उनकी भी जांच होगी।

एसएसबी ने विभागीय जांच शुरू की थी

आपको बता दें कि सीमा हैदर के अरेस्ट होने के बाद एसएसबी ने विभागीय जांच शुरू की थी, क्योंकि ये सुरक्षा में चूक का मामला था और सीमा की खबर के सामने आने के बाद लोगों के निशाने पर इंडो-नेपाल बार्डर पर खड़े जवान भी थे और प्रश्न उठा रहे थे कि आखिर बार्डर पर इस तरह की लापरवाही कैसे हो गई? फिलहाल एसएसबी अधिकारियों ने इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

सीमा हैदर कैसे पहुंची नोएडा?

मालूम हो कि सीमा हैदर मई के महीने में अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान के कराची से फ्लाइट के जरिए पहले दुबई में पहुंची थी क्योंकि पाकिस्तान से नेपाल की सीधी फ्लाइट नहीं थी। फिर वो वहां से टूरिस्ट वीजा लेकर काठमांडू पहुंची और फिर वहां से उसने पोखरा जाने के लिए वैन की थी।

नेपाल से अवैध रूप से इंडिया आई सीमा हैदर

जहां से उसने दिल्ली के लिए बस पकड़ी और वहां से 28 घंटे की लंबी जर्नी के बाद दिल्ली पहुंची जहां सचिन उसका इंतजार कर रहा था और इसके बाद वो उसके साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंचीं, जहां दो महीने से एक किराए के मकान में वो सचिन के साथ अवैध रूप से रह रही थी। जुलाई में उसकी सच्चाई सामने आई जिसके बाद वो और सचिन फिर पुलिस के हत्थे चढ़े और इस वक्त दोनों जमानत पर बाहर हैं।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर एक अधिकारी ने पूछताछ की थी

एटीएस से पूछताछ के दौरान सीमा ने बताया था कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर एक अधिकारी ने पूछताछ भी की थी, तो उसने बताया था कि वो भारत अपने पति के पास जा रही है और उसने सचिन का पूरा एड्रेस उसे दिखाया था, वो साड़ी पहनी हुई थी और माथे पर सिंदूर था इसलिए किसी को ये लगा ही नहीं कि वो पाकिस्तानी है।

कुछ खास बातें

आपको बता दें कि सीमा सुरक्षा बल भारत का प्रमुख अर्धसैनिक बल है, जिसका गठन 1 दिसंबर 1965 में हुआ था। इन मुख्य कार्य भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना और सीमाओं को सुरक्षित रखना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+