'आज मेरी पहली रात है इसलिए ...', दिवाली के मौके पर सचिन संग ये क्या करने जा रही हैं सीमा हैदर?
Seema Haider Ki Diwali: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने प्रेमी सचिन के साथ जीवन गुजारने के लिए अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान छोड़कर भारत आईं सीमा हैदर ने पूरी तरह से खुद को भारतीय परिवेश में ढ़ाल लिया है।

इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म निभाने वाली सीमा हैदर इन दिनों हर हिंदू पर्व बहुत शौक से मना रही हैं, ऐसे में आज दिवाली के लिए उनकी क्या तैयारी है, ये जानने के लिए हर कोई बेकरार भी है।
'वो दीपावली पर क्या करने वाली है?
सीमा हैदर इन दिनों लोकप्रिय सोशल मीडिया हस्ती हैं और वो ये बात जानती भी हैं कि उनके बारे में हर चीज लोग जानना भी चाहते हैं इसलिए उन्होंने खुद ही अपने यूट्यूब चैनल में बताया है कि 'वो दीपावली पर क्या करने वाली है?
पहली दिवाली को काफी खास बनाना चाहती हैं
दरअसल सीमा ने एक दिन पहले ही अपने चैनल पर दिवाली का वीडियो शेयर किया है और कहा कि 'वो अपनी इस पहली दिवाली को काफी खास बनाना चाहती हैं, दीपावली की पहली रात को वो अपने सचिन के साथ पूरे घर को दीयों से सजाएंगी और पूरे मन और श्रद्धा से लक्ष्मी-गणेश की पूजा करेंगी।'
अपने घर में लाईट की झालर भी लगाई है...
सीमा ने वीडियो में दिवाली और दीपों का महत्व बताया है और ये भी कहा है कि 'उन्होंने अपने घर में रंगोली बनाई है, जिसमें सचिन ने उनका काफी मदद की है और यही नहीं उन्होंने अपने घर में लाईट की झालर भी लगाई है। उन्हें दिवाली काफी पसंद है। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं।'
'यूट्यूब से पैतालिस हजार रु की कमाई'
आपको बता दें कि सीमा हैदर ने इससे पहले कहा था कि 'वो अपनी दिवाली इस बार नए घर में मना रहे हैं।' सीमा अपने यूट्यूब चैनल से करीब पैतालिस हजार रु की कमाई कर लेती हैं। सीमा का कहना है कि 'सचिन के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने अपने मन से इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है। सचिन या उनके परिवार वालों ने उन पर किसी भी तरह का कोई दवाब नहीं बनाया। वो हिंदू धर्म अपनाकर बहुत ज्यादा खुश हैं।'
'जय श्री राम' का उद्घोष किया है...
मालूम हो कि सीमा ने अपने चैनल पर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए 'जय श्री राम' का उद्घोष भी किया है और आजकल वो अभिवादन में 'राधे-राधे' बोलते भी दिखती हैं।
सीमा को 'पारलेजी' बिस्कुट बहुत ज्यादा पसंद है
सचिन से बेइतंहा प्यार करने वाली सीमा हैदर ने कहा कि उन्हें 'पारलेजी' बिस्कुट बहुत ज्यादा पसंद है। सचिन को ये बात पता है इसलिए अक्सर वो मेरे लिए ये बिस्कुट लेकर आते हैं। वो मेरी हर छोटी-बड़ी चीज का बहुत ध्यान रखते है, मैं उन्हें पाकर बहुत खुश हूं, वो केवल मेरा ही ख्याल नहीं रखते बल्कि वो मेरे बच्चों से भी बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और मेरे बच्चे भी उनके साथ काफी खुश हैं और उन्होंने भी उसे पूरे मन से अपना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications