Seema Haider की माँ ने भेजा पहले करवाचौथ का शगुन, Video में दिखाया लहंगा.. सैंडल... और बहुत कुछ
Seema Haider: करवाचौथ से पहले सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा अपने मायके से आए सामन को दिखा रही है।
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में सीमा हैदर अपनी पहली करवाचौथ की तैयारियां दिखाती नजर आ रही हैं। सीमा ने वीडियो के जरिये करवाचौथ के मौके पर अपने मायके से मिले लहंगे, सैंडल, मेकअप किट, चूड़ी, बिंदी, सिन्दूर आदि चीजों को बड़ी खुशी-खुशी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल, सीमा हैदर करीब 5 महीने पहले अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास नोएडा आ गई थी। इसकी जानकारी भारत की खुफिया एजेंसी और स्थानीय पुलिस को लगी, तो पुलिस ने सीमा और उसके पति सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, 3 दिन बाद उनकी जमानत हो गई थी। इसके बाद से ही सीमा रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही है।

तभी से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने सनातन धर्म को अपना लिया है और सभी हिंदू त्योहारों को भी पूरे विधि-विधान से मना रही है। सीमा का कहना है कि बुधवार को करवा चौथ का त्योहार है। उसको लेकर काफी खुशी है। वह व्रत रख कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करेगी। इसी के चलते सीमा सीमा हैदर के लिए करवा चौथ का सामान वकील एपी सिंह की मां ने दिल्ली से भेजा है।
Recommended Video

जिसके बारे में सीमा ने एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों को बताया है। वकील एपी सिंह की मां को सीमा ने अपनी मां कहते हुए वीडियो में कहा कि ''जय श्रीराम, राधे-राधे...। मैं बहुत खुश हूं कि मेरी अम्मा जी ने मेरे लिए करवा चौथ का सामान भेजा है। उन्होंने अपनी पसंद का सामान भेजा है। उन्होंने यह सब कुछ भेजा, इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी मां स्वस्थ रहें, इसकी कामना करती हूं। मैं हद से ज्यादा खुश हूं।

वीडियो में सीमा ने आगे कहा कि "सबसे पहले मेरे लिए सैंडल है, लहंगा भी है, जो बहुत सुंदर और हैवी है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे मायके से यह सब आया है। मेरे सासू मां के लिए भी साड़ी आई है। माता जी ने रीति-रिवाजों का ध्यान रखा है। थाली भी दी है। पति के लिए भी कपड़े आए हैं। बिंदी भी आई है और झुमके भी हैं। हाथों में लगाने के लिए मेहंदी के साथ-साथ मेकअप का सामान भी मिला है।'' वीडियो में देखें सीमा ने क्या कुछ कहा -:












Click it and Unblock the Notifications