Ram Charan की बेटी क्लिनकारा का चेहरा हुआ रिवील, बर्थडे पर शेयर की तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
Ram Charan Daughter Photo: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार राम चरण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पेड्डी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनकी बेटी क्लिनकारा को लेकर हो रही है। दरअसल राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपनी लाडली बेटी के जन्मदिन के मौके पर एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
राम चरण ने बेटी क्लिनकारा की तस्वीर शेयर की
दरअसल राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने पहली बार अपनी बेटी क्लिनकारा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर बधाइयों और प्यार भरे मैसेजेस की बाढ़ आ गई है।

क्लिनकारा की मुस्कान ने जीत लिया फैंस का दिल
-शेयर की गई तस्वीर में राम चरण और उपासना अपनी बेटी को गोद में लिए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान क्लिनकारा की मासूम मुस्कान ने खींचा है। तस्वीर में पूरा परिवार बेहद खूबसूरत और खुश दिखाई दे रहा है।
-इस खास मौके पर राम चरण ने हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी जबकि उपासना भी सिंपल और एलिगेंट लुक में नजर आ रही थीं। क्लिनकारा ब्लू और ग्रीन शेड्स की फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही थीं। तस्वीर शेयर करते हुए उपासना ने अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उसके लिए प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।
सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार क्लिनकारा को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी स्टार्स ने भी इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने कमेंट करते हुए क्लिनकारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उसे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजा है। इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने भी इस तस्वीर को बेहद खास बताया है।
तीन साल तक बेटी को रखा लाइमलाइट से दूर
राम चरण और उपासना हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी अटेंटिव रहे हैं। बेटी क्लिनकारा के जन्म के बाद दोनों ने उसे मीडिया और सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा। यही वजह थी कि फैंस को अब तक उसकी झलक देखने का मौका नहीं मिला था। अब जब क्लिनकारा तीन साल की हो चुकी हैं, तब कपल ने पहली बार उसकी तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। ये पल उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं रहा।
दोस्ती से शुरू हुई थी राम चरण और उपासना की लव स्टोरी
राम चरण और उपासना कामिनेनी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। समय के साथ उनकी दोस्ती गहरी होती गई और यही दोस्ती प्यार में बदल गई। कई साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने साल 2011 में सगाई की और फिर 2012 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। आज ये जोड़ी साउथ इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।
शादी के 11 साल बाद बने पैरेंट्स बने राम चरण-उपासना
-शादी के करीब 11 साल बाद साल 2023 में राम चरण और उपासना ने अपनी पहली बेटी क्लिनकारा का स्वागत किया था। बेटी के जन्म की खबर ने उनके परिवार और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी थी। इसके बाद जनवरी 2026 में कपल ने अपने जुड़वा बच्चों का भी स्वागत किया, जिससे उनके परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं।
-राम चरण और उपासना द्वारा बेटी क्लिनकारा की पहली तस्वीर शेयर करना फैंस के लिए बेहद भावुक और खास पल साबित हुआ है। तीन साल के इंतजार के बाद सामने आई इस प्यारी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया है। अब फैंस क्लिनकारा पर प्यार लुटाने के साथ-साथ पूरे परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications