पाकिस्तान के कराची में बना है NEET UG 2026 का एग्जाम सेंटर? सोशल मीडिया पर वायरल एडमिट कार्ड का पूरा सच

NEET UG Re Exam 2026 Karachi Centre Viral: देश भर में 21 जून 2026 को होने जा रही नीट-यूजी (NEET-UG री-एग्जाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच तनाव का माहौल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के पैनिक और फेक खबरों का बाजार भी गर्म है।

इसी बीच एक एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस वायरल एडमिट कार्ड में टेस्ट सेंटर कराची, पाकिस्तान' बताया जा रहा है।

neet-ug-re-exam-2026-admit-card-karachi

दावा किया जा रहा है कि NTA ने इस बार पाकिस्तान में भी नीट का सेंटर बनाया है। इस खबरे की हमने पड़ताल की और हमारी पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक साबित हुआ है। आइए जानते हैं इस वायरल दावे के पीछे का सच।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

वायरल स्क्रीनशॉट में NEET-UG 2026 के एडमिट कार्ड जैसी जानकारी दिखाई गई है। इसमें लिखा गया है कि कैंडिडेट का एग्जाम सेंटर जिन्ना मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर, कराची और पता 22-23 शहीद-ए-मिल्लत रोड, कराची, सिंध-74000, पाकिस्तान है।

neet-ug-re-exam-2026-admit-card-karachi

इसी आधार पर दावा किया जा रहा है कि NTA ने भारतीय छात्र को पाकिस्तान में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया। इस फोटो के सामने आने के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर एनटीए (NTA) को ट्रोल कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

पड़ताल में सामने आया सच: क्यों फर्जी है यह एडमिट कार्ड?

जब Oneindia टीम ने इस वायरल तस्वीर की बारीकी से जांच की, तो एडिटिंग के कई सामने आए:

1 Geopolitical Fact -जो इसे असंभव बनाता है

भले ही NTA विदेशों में रहने वाले NRI (अनिवासी भारतीय), OCI और अन्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों को परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध कराना है। NTA हर साल लगभग 14 विदेशी शहरों में NEET परीक्षा आयोजित करती है। इनमें मुख्य रूप से खाड़ी देशों के शहर शामिल हैं, जैसे दुबई, अबू धाबी और शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात), रियाद और जेद्दा (सऊदी अरब), कुवैत सिटी (कुवैत), दोहा (कतर), मनामा (बहरीन) और मस्कट (ओमान) आदि।

लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा कूटनीतिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों को देखते हुए, यह पूरी तरह से असंभव है कि भारत सरकार की कोई भी एजेंसी पाकिस्तान के कराची शहर में जाकर परीक्षा केंद्र स्थापित करे।

NEET UG 2026: 'अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना', नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा
NEET UG 2026: 'अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना', नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा

2. फोटो एडिटिंग और फोटोशॉप (Photoshop/Digital Manipulation)

एडमिट कार्ड की तस्वीर को ध्यान से देखने पर साफ पता चलता है कि यह किसी असली नीट एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट है। शरारती तत्वों ने फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर (जैसे फोटोशॉप या मोबाइल एडिटिंग ऐप्स) का इस्तेमाल करके 'Test Centre Number and Name' और 'Test Centre Address' वाले कॉलम में लिखे मूल भारतीय पते को मिटा दिया है।

उस जगह पर अलग से डिजिटल फॉन्ट का इस्तेमाल करके 'Karachi, Pakistan' का टेक्स्ट टाइप कर दिया गया है। अगर आप फॉन्ट के अलाइनमेंट और उसके पीछे के बैकग्राउंड के रंग को ध्यान से देखेंगे, तो एडिटिंग और टेक्स्ट का बेमेल होना साफ पकड़ा जाता है।

3. समय का अंतर (Time Zone Confusions)

एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय '02.00 P.M. to 05.15 P.M. (IST)' यानी भारतीय मानक समय लिखा हुआ है। यदि सेंटर पाकिस्तान में होता, तो वहां का स्थानीय समय (PST) अलग होता। भारतीय समय के अनुसार पाकिस्तान में परीक्षा का आयोजन और वहां भारतीय अधिकारियों द्वारा निगरानी रखना पूरी तरह अतार्किक है।

वायरल NEET-UG 2026 एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट फर्जी (Fake) है।

तस्वीर में "Karachi, Pakistan" वाले परीक्षा केंद्र और पते को एडिट करके जोड़ा गया है। यह किसी असली एडमिट कार्ड की फोटो में छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीर है। इसलिए सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर भरोसा न करें और केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट व नोटिफिकेशन पर ही विश्वास करें।

दावा: NEET-UG 2026 का परीक्षा केंद्र कराची, पाकिस्तान में दिया गया।

सच्चाई: एडमिट कार्ड की तस्वीर एडिट की गई है। "Karachi, Pakistan" वाला हिस्सा फोटोशॉप के जरिए जोड़ा गया है। कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है।

Note: Oneindia सभी नीट परीक्षा देने वाले छात्रों और पेरेंट्स से अपील करता है कि सोशल मीडिया की किसी भी खबरों पर भरोसा न करें और पैनिक न हों।

NEET UG Re-Exam 2026: पेपर लीक के बाद एक्शन! एयरफोर्स से पेपर डिलीवरी, Telegram पर बैन, इस बार क्या-क्या बदला?
NEET UG Re-Exam 2026: पेपर लीक के बाद एक्शन! एयरफोर्स से पेपर डिलीवरी, Telegram पर बैन, इस बार क्या-क्या बदला?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+