LIVE वीडियो: देखिए मुठभेड़ और सुनिए पुलिस की वॉर्निंग

बदमाशों की चारों तरफ से नाकेबंदी कर जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा अन्य साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश की पहचान 5 हजार के इनामी बदमाश रवि के रूप में हुई है।

LIVE वीडियो: देखिए मुठभेड़ और सुनिए पुलिस की वॉर्निंग

दरअसल मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-58 हाईवे का है जहां पर पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर हाईवे और अन्य मार्गों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। तभी वायरलेस सेट पर पुलिस को सूचना मिली कि एक अपाचे बाइक पर दो बदमाश फायरिंग करते हुए हाईवे से जंगलों की तरफ भागे हैं। तभी खतौली पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी मौके पर बुलाया गया। बदमाशों की चारों तरफ से नाकेबंदी कर जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी बल्कि बदमाशों की गोली पुलिस के वाहन पर लगी।

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, बाइक सवार बदमाश खुद को घिरता देख बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने भी बदमाशों को पकड़ने के लिए जंगल में कॉम्बिंग की और जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड गोलियां चली जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ जिसकी पहचान 5 हजार के इनामी बदमाश रवि के रूप में हुई है।

रवि नाम का ये बदमाश दौराला का रहने वाला है जिसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में मुकदमे दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने रवि पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था और पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। इस मुठभेड़ में 5 हजार के इनामी बदमाश रवि का साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक सफेद रंग की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आला अधिकारी इस मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम की पीट थपथापा रहे हैं।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+