UP: यूपी में बढ़ी महिलाओं की सुरक्षा, माफियाओं को लगता है डर: दिनेश सिंह
यूपी की योगी सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश सिंह ने कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने से पहले स्थिति अलग थी। गुंडे मवालियों को बोलबाला था। लेकिन अब स्थिति अलग है।
यूपी की योगी सरकार में उद्यानमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पूर्व की सपा प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार की कानून व्यवस्था की तुलना पूर्व की सरकारों से करते हुए कहा कि अब राज्य में स्थिति अलग है। पहले यहां गुंडे-मवाली लोगों को परेशान करते रहते थे। बहु- बेटियां सुरक्षित नहीं थी। लेकिन अब सीएम योगी की सरकार में हालात बदल चुके हैं। राज्य में भयमुक्त समाज स्थापित हुआ है।
उद्यानमंत्री दिनेश सिंह ने गुरुवार को कहा कि अब यूपी में गुंडे या तो जेल में या फिर प्रदेश से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि यूपी आज अपराधी फिर से अपराध करने के लिए एक बार सोचता है। मंत्री ने योगी सरकार को लेकर ये दावा मऊ जिले के विशुनपुर में लगी एक चौपाल में किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग के लोग बेहतर जिंदगी जी रहे हैं। अमीर से लेकर गरीब हर वर्ग सुरक्षा का अनुभव कर रहा है।

चौपाल में कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मऊ के अधिकतर क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिले में 3 लाख 18 हजार शौचालय बनाने में 3 सौ 83 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications