कासगंज हिंसा: धमकी के बाद चंदन गुप्ता के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
कासगंज। 26 जनवरी को कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के पिता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। आपको बता दें कि गुरुवार को चंदन के पिता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर दुश्मनी मोल ली तो हालात बुरे होंगे। इसके बाद चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने प्रशासन ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी और सुरक्षा के लाइसेंसी हथियार की मांग की थी।

घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात
शुक्रवार को प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर 5-6 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन सुशील गुप्ता के लाइसेंसी हथियार की मांग पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि गुरुवार सुबह चंदन के पिता घर के बाहर बैठे थे तभी कुछ बाइक सवार युवक आए और उन्हें धमकी दी। सुशील गुप्ता के अनुसार कल देर शाम बाइक पर आए तीन युवकों ने उनसे टकराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। अज्ञातों ने धमकी देते हुए कहा, आरोपी जेल जा रहे हैं लेकिन वाकी लोग अभी भी बाहर हैं। हमसे दुश्मनी मोल मत लो, वरना देख लेंगे।'

मेरी बेटी को भी खतरा है
सुशील गुप्ता ने कहा था कि हमारी जान को खतरा है। साथ ही मेरी बेटी को भी खतरा है। मैं न्यायपालिका और योगी जी से अपनी सेफ्टी के लिए हथियार का लाइसेंस मांगता हूं। जब तक खतरा खत्म न हो जाए तब तक हमें सुरक्षा मिले, सुरक्षाकर्मी लगाए जाएं। इसके बाद सुशील गुप्ता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें सलीम, वसीम, नसीम, जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरैली उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, असीम कुरैशी, नसरुद्दीन, अकरम, तौफिक, खिल्लन, शबाव, राहत, सलमान, मोहसिन, आसिफ जिम वाला, सादिक और बबलू का नाम शामिल हैं। सुशील गुप्ता ने जिनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है, उन 15 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications