Saltanat Parveen: हीरा कारोबारी से शादी रचाने वाली सल्तनत परवीन कौन हैं? हेलीकॉप्टर से आया SDM मैडम का दूल्हा
Saltanat Parveen Marriage: शादी को सातों जन्मों का पवित्र बंधन माना जाता है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना ऐसा कुछ करता है, जिससे उसकी चर्चा हो। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) जिले से सामने आया है। यहां एक अनोखी और शाही शादी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच है।
दरअसल, कुशीनगर (Kushinagar) के टोला गांव की रहने वाली और महोबा की एसडीएम सल्तनत परवीन (Saltanat Parveen) की शादी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए किसी लग्जरी गाड़ी से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा।

बता दें कि सल्तनत परवीन की शादी लखनऊ के मशहूर हीरा कारोबारी अहमद रज़ा खान से हो रही है, जिन्हें राजधानी में 'डायमंड स्टार' के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह रही कि दूल्हे मियां हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचे, जिसे देखने गांववालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए सलेमगढ़ के जूनियर हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड तैयार किया गया था। जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। इस आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
कौन हैं सल्तनत परवीन?
दुल्हन बनी एसडीएम सल्तनत परवीन कुशीनगर के सलेमगढ़ दर्जी टोला की रहने वाली है। नसीम खान उर्फ शमीम खान की बेटी सल्तन परवीन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त की। सल्तन परवीन आगे की पढ़ाई और सिविल सेवा की तैयारी के लिए लखनऊ चली गई। यहां लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ली।
सिविल सेवा की लखनऊ में रहकर की तैयारी
लखनऊ में रहकर उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और सफलता प्राप्त कर पीसीएस अधिकारी बनीं। सल्तनत परवीन अपनी कड़ी मेहनत के बल पर एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचीं। उनकी इस सफलता पर ग्रामीणों को गर्व था कि उनकी बेटी अफसर बन गई। शहर में रहने और अफसर बनने के बाद भी उन्होंने अपने पैतृक गांव में शादी करने का फैसला लिया।
हमें बेटी पर गर्व है
उनके इस फैसले पर पिता नसीम खान ने कहा, "हमें गर्व है कि हमारी बेटी ने इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी अपनी जड़ों को नहीं भूला।" सल्तनत परवीन के दादा हनीफ खान ने इस पूरे आयोजन को ईश्वर की कृपा बताया। शादी को देखने के लिए न सिर्फ सलेमगढ़, बल्कि आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। पूरे इलाके में इस शाही शादी की खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications