एसडीएम ज्योति मौर्य को पति आलोक से लगने लगा डर, पुलिस से लगाई ये गुहार
SDM Jyoti Maurya: एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच होने वाला विवाद थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में अब एसडीएम ज्योति मौर्य का ताजा बयान सामने आया है। एसडीएम ज्योति मौर्य ने अपने पति आलोक मौर्य के ऊपर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं। एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने पुलिस से जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस जल्द से जल्द एक्शन ले नहीं तो मैं मुसीबत में फंस जाऊंगी।
ज्योति मौर्य को अपनी प्राइवेट तस्वीरें वायरल होने का है डर
दैनिक भास्कर को दिए साक्षात्कार में एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने कहा है कि आलोक मौर्य के पास उनकी प्राइवेट तस्वीरें हैं। अगर पुलिस ने सही समय पर उसके खिलाफ ऐक्शन नहीं लिया तो वह इन्हें वायरल कर सकता है। इनके अलावा आलोक के पास मेरे सरकारी विभाग की कई गोपनीय दस्तावेज हैं क्योंकि मैं एसडीएम प्रयागराज और सोरांव रही हूं। आलोक मीडिया में बार-बार खुद को सफाईकर्मी बताकर इमोशनल कार्ड खेल रहा है। मुझे जो जवाब देना होगा मैं कोर्ट में दूंगी।

तलाक को लेकर 18 अगस्त को हो सकती है अगली सुनवाई
एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि आलोक मौर्य ने खुद को ग्राम पंचायत अधिकारी बताकर मुझसे शादी की थी। मेरे घरवालों को ठगा गया। काफी साल बाद इस बात की सच्चाई पता चली। मैंने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा रखी है। 18 अगस्त को अगली सुनवाई हो सकती है। मैं वहां अपनी बात रखूंगी। वहीं रिश्वत के आरोप पर ज्योति मौर्य ने जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में विभागीय जांच चल रही है। मुझसे उच्च अधिकारी जवाब मांगेंगे तो उसका जवाब दूंगी।
दहेज उत्पीड़न की धाराएं हट सकती हैं आलोक के ऊपर से
आलोक मौर्य के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने को लेकर भी एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम दोनों की शादी के सात साल से अधिक हो गए हैं इसलिए दहेज उत्पीड़न की धाराएं हट सकती हैं। लेकिन यह बात सच है कि आलोक मुझसे 50 लाख रुपये, घर और फॉर्च्यूनर कार की डिमांड कर रहा था। हालांकि, आलोक मौर्य ने कुछ दिन पहले मेरे पास समझौता करने का ऑफर भेजा था लेकिन मैं उससे कानूनी तरीके से तलाक लूंगी।
क्या है एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला (What is SDM Jyoti Maurya Matter)
गौरतलब है कि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के पति आलोक मौर्य ने कमांडेंट मनीष दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आलोक मौर्य का कहना है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य और उनके तथाकथित प्रेमी मनीष दुबे उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे हैं। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने कहा कि अपनी पत्नी को कर्जे लेकर पीसीएस की तैयारी कराने भेजा था। ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने अच्छी तैयारी की और इस परीक्षा को पास कर एसडीएम बन गई हैं। ज्योति को इस परीक्षा में 16 रैंक आई। 2022 तक सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन 2020 के बाद ज्योति मौर्य, मनीष दुबे के संपर्क में आईं। फिर दोनों के बीच बात आगे बढ़ गई।












Click it and Unblock the Notifications