SDM Jyoti Maurya: 'कहानी ही खत्म कर दें.,' आलोक ने वायरल की ज्योति-मनीष की आपत्तिजनक चैट, पढ़कर उड़ जाएंगे होश
SDM Jyoti Maurya ,एसडीएस ज्योति मौर्य और कमाडेंट मनीष दुबे मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उनके पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति और मनीष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही अब आलोक ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से की है।
आलोक मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायत पत्र में कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। आलोक ने पत्र में दावा किया है कि, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मनीष दुबे का मेरी पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ संबंध हैं। इसके अलावा उनके कई महिलाओं से संबंध रहे हैं।

आलोक मौर्य ने शिकायती पत्र में कहा है कि, मनीष दुबे और ज्योति के बीच हर दिन 15 घंटे तक बात होती है। वे एक दूसरे को 24 घंटे में 100 बार तक कॉल करते हैं। मनीष दुबे के सीयूजी नंबर की कॉल डिटेल निकालने से ये जानकारियां सामने आ जाएगी।
आलोक का कहना है कि, मेरे पास उन दोनों के कुछ व्हाट्सऐप की चैट के स्क्रीन शॉट व कॉल डिटेल उपलब्ध हैं। जिसमें ये स्पष्ट है कि यह लोग मेरी हत्या करना चाहते हैं और मेरे बच्चों का भविष्य खराब कर आपस में शादी करना चाहते हैं।

आलोक ने एक व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। जिसमें मनीष चैट में कहता है कि, मैं ये कहना चाह रहा था कि,क्यों ना बीच से उसे हटा दें हमेशा के लिए जो बार-बार हम दोनों को डिस्टर्ब कर रहा है। इस पर ज्योति लिखती हैं... आलोक को?, इस मनीष कहता है कि, हां.. कहानी ही खत्म कर दें उसकी।
आलोक ने दावा किया है उनके पास ज्योति और मनीष के बीच की अश्लील चैट भी हैं, वे आपस में शादी करने की बात कर रहे हैं। मनीष और ज्योति दिन-रात आपस में चैटिंग, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल से ड्यूटी पीरियड में भी बातें करते हैं। यह सिलसिला बीते दो साल से चल रहा है।
आलोक ने शिकायत में कहा कि, मेरे उस समय होश उड़ गए, जब व्हाट्सऐप चैटिंग में देखा कि ये लोग आपस में शादी करना चाहते हैं और शादी के लिए बाधा बन रहे पति आलोक की हत्या कराना चाहते हैं। मनीष दुबे शादी-शुदा है. मनीष ने कई लड़कियों से धोखा किया है। महिला होमगार्ड ने उन पर रेप का केस दर्ज कर रखा है।

आलोक का कहना है कि, मनीष का उनकी पत्नी के साथ विवाद पारिवारिक न्यायालय में चल रहा है। मेरी दो 9 साल की बेटियां हैं। शादी के 13 साल बीत जाने के बाद ऐसी परिस्थिति में हूं कि कुछ समझ में नहीं आ रहा। यह लोग कभी भी मेरी जान ले सकते हैं। मनीष दुबे के कारण मेरा परिवार बर्बादी की कगार पर है।
आलोक ने शिकायत पत्र में लिखा कि, मनीष दुबे मुझे धमकी देते हैं और कहते हैं कि तुम ज्योति को तलाक दे दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या हो जाएगी। ज्योति और मनीष शादी-शुदा होने के साथ ही प्रतिष्ठित पद पर होते हुए ऐसा अपराध कर रहे हैं। ऐसे में यह लोग जनता के साथ अपनी ड्यूटी के दौरान क्या करते होंगे। ज्योति मौर्य, मनीष दुबे और उनके भाई सचिन झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। कहते हैं कि मैं इतने बड़े पद पर हूं कि मेरे एक फोन से तुम जेल चले जाओगे।












Click it and Unblock the Notifications