SDM Jyoti Maurya: अब मुश्किल में मनीष दुबे, DIG ने DG को सौंपी रिपोर्ट, जानिए अब क्या होगा?

Jyoti Maurya SDM News: इन दिनों सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह एसडीएम ज्योति मौर्य उनके पति आलोक मौर्य और मनीष दुबे के चर्चे हैं। इतना ही नहीं, यह मामला सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक में ट्रेंड कर रहा है। वहीं, लोग इस मामले पर तरह-तरह की रील्स और मीम्स बना रहे है।

इन सबके बीच कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किल और बढ़ने वाली है। दरअसल, आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य से रिश्तों को लेकर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनकी जांच अब पूरी हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि जांच में मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं। अब उनके निलंबन की सिफारिश की गई है।

manish dubey jyoti maurya

दरअसल, पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य से रिश्तों को लेकर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर कई गंभीर आरोप लगे थे। जिसकी जांच डीआईजी होमगार्ड संतोष कुमार सिंह कर रहे थे। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद डीआईसी होमगार्ड ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्य को सौंप दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को तीन मामलों का जिक्र करते हुए विभाग की छवि को धूमिल करने का दोषी पाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने और निलंबन की सिफारिश की गई है।

जांच रिपोर्ट अब शासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर मनीष दुबे को निलंबित किया जा सकता है। यह प्रकरण चर्चाओं में आने के बाद मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था। आपको बता दें कि, मनीष दुबे के खिलाफ यह जांच प्रयागराज के रहने वाले सफाई कर्मी आलोक मौर्य की शिकायत के बाद शुरू हुई थी।

दरअसल, सफाई कर्मी आलोक मौर्य ने पिछले दिनों शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि कमांडेंट मनीष दुबे का उनकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है और दोनों उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सुबूत के तौर पर कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड आदि सौंपे थे।

इस शिकायत के बाद डीजी होमगार्ड ने प्रयागराज के डीआईजी को जांच सौंपी थी। सूत्रों की मानें तो आलोक मौर्या ने होमगार्ड संगठन को ज्योति मौर्या और मनीष दुबे के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग दी है। इसमें दोनों आलोक दुबे को रास्ते से हटाने की बात कर रहे हैं।

तो वहीं, दूसरी तरफ आलोक मौर्य और उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का रिश्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। तो वहीं, मनीष दुबे का एक बयान भी इन दिनों चर्चाओं में है। मनीष दुबे ने कहा था कि मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, अच्छी नौकरी कर रहा था। लेकिन अब लगता है कि पता नहीं कहां आकर फंस गया हूं।

वहीं, अब आलोक मौर्य द्वारा सौंपी गई कॉल रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच कराई जानी है। यदि रिकॉर्डिंग सही पाई जाती है तो ज्योति मौर्य और मनीष दुबे की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+