यूपी में फिर दबंगई, फ्री में झूला नहीं झुलाया तो डंडे से मार-मारकर कर दिया बेहोश

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दबंगई का मामला सामने आया है। फ्री में जबरन झूला झूलने न देने पर दबंगों ने झूले वाले को बेरहमी से पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मारपीट में घायल युवक को लेकर लोगों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

scoundrels beat man for not allowing them to swing for free

घटना थाना कांट थाना क्षेत्र की है जहां बुधवार को बजरिया मोहल्ले में रात करीब 10 बजे ईद का मेला लगा था। मेले मे 17 साल का युवक यश का झूला लगा था। पीड़ित के मुताबिक वह मेले में आने वाले लोगों को झूला झुला रहा था। तभी आधा दर्जन लोग आए और दबंगई दिखाते हुए जबरन फ्री मे झूला झुलाने की जिद करने लगे। जब फ्री में झूला नही झुलाया तो दबंगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसके बाद युवक को लाठी-डंडे से बहुत बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। मारते-मारते युवक बेहोश हो गया और फिर दबंग फरार हो गए।

scoundrels beat man for not allowing them to swing for free

सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरी घटना को देखते ही देखते थाने के बाहर भीड़ जमा होने लगी। महिलाएं बीच रोड पर बैठ गई और कार्रवाई की मांग करने लगीं। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि झूला झूलने के बाद विवाद बड़ा और फिर मारपीट हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+