बिना छात्रों के UP में आज से खुले रहे हैं सरकारी स्कूल, कक्षाएं चलेंगी ऑनलाइन और टीचर्स को करने होंगे ये काम
बिना छात्रों के UP में आज से खुले रहे हैं सरकारी स्कूल, कक्षाएं चलेंगी ऑनलाइन और टीचर्स को करने होंगे ये काम
लखनऊ, 01 जुलाई: कोरोना वायरस की रफ्तार कम होते ही प्रदेश में आज यानि 01 जुलाई से सभी सरकारी स्कूलों को खोला जा रहा है। हालांकि, स्कूलों में अभी छात्र नहीं आएंगे, सिर्फ शिक्षकों व कर्मचारियों को ही स्कूल आने की अनुमति होगी। दरअसल, स्कूलों में प्रशासिनिक कार्य होंगे, लेकिन शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। पर, छात्रों को ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाया जाएगा।

स्कूल शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि 1.5 लाख सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोला जा रहा है। बताया कि मिड-डे-मील के खाद्यान वितरण, परिवर्तन लागत के भुगतान, पाठ्य पुस्तक वितरण सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए एक जुलाई से शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित होना होगा। हालांकि, इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतय पालन करना होगा।
करना होगा ये काम
- कन्वर्जन कॉस्ट शत प्रतिशत लाभार्थियों के खाते में भेजना होगा।
- खाद्यान्न वितरण एवं कन्वर्जन कास्ट का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- विद्यालय परिसर में विशेषकर रसोईघर, कक्षा कक्षों के अंदर एवं छतों की साफ-सफाई।
- टाइम एंड मोशन स्टडी के शासनादेश के अनुरूप विद्यालय पंजिकाओं की व्यवस्था।
- 6 से 11 आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने के बाद उनका नामांकन।
- बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन कराना।
- कायाकल्प से असंतृप्त बिंदु जो कि ग्राम पंचायत स्तर से पूर्ण किए जाने हैं, प्रधानों/ सचिव से संपर्क कर पूर्ण कराना।
- कंपोजिट ग्रांट मद से कायाकल्प संबंधी अपूर्ण रह गए कार्य पूर्ण करना।
- ई-पाठशाला का चतुर्थ चरण जारी है, 10 प्रेरणा साथी का चयन किया जाना है।
- रेडियो, दूरदर्शन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से जो कार्यक्रम प्रेषित किये जा रहे है उन्हें बच्चों तक पहुंचाना।
- समस्त विद्यालयों में 20-20 वृक्ष लगाना।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications