यूपी के कई जिलों में अब 10 बजे खुलेंगे स्कूल, ठंड की वजह से बदली टाइमिंग

यूपी में ठंड का कहर जारी है। जिस वजह से कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। अब स्कूल 10 बजे खुलेंगे।

Ayodhya

दिसबंर के पहले पखवाड़े में तो ठंड का असर नहीं दिख रहा था, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से गिरता तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा। उत्तर प्रदेश भी शीतलहर और कोहरे की मार से बुरी तरह प्रभावित है, जिसको देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया। जिसमें राजधानी लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, बस्ती, सिद्धार्थनगर आदि शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी ने गुरुवार को आदेश जारी कर कहा कि शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे। इसी तरह अयोध्या में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रखी गई है। उम्मीद जताई आ रही है कि आज-कल में अन्य जिलों में भी ऐसे आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

अभी नहीं मिलेगी राहत
वाराणसी से लेकर गाजियाबाद और नोएडा तक यूपी में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को कई जिलों में कोहरे का कहर देखने को मिला, जिस वजह से सुबह का तापमान काफी ज्यादा कम था। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 22 दिसंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंड रहेगी। इस वजह से रात को घना कोहरा पड़ेगा और तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ेगी। वहीं अगले 10 दिनों तक न्यूनमत तापमान 8-9 डिग्री रहेगा, जबकि दिन का पारा 25 डिग्री तक जाएगा।

ट्रेनें लेट, बसों के पहिए हुए धीमे
यूपी में कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देर से चल रहीं। मंगलवार को कोहरे के कारण वाराणसी से गुजरने वाली एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां घंटों देर से चलीं। वहीं चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस सर्वाधिक 13 घंटे लेट रही, जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही। कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों के पहिए भी धीमे हो गए। हालांकि दोपहर तक ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई थी। विजिबिलिटी कम होने की वजह से कई जगहों से हादसों की भी खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+