स्कूली बच्चों की एक किमी लंबी चिट्ठी, मोदी जी, जरा पाक के कान एंठिए
उत्तर प्रदेश के मुरादाबद के एक स्कूल के बच्चों ने पीएम मोदी को एक किमी लंबी चिट्ठी लिखकर सैनिकों की मौत पर गंभीरता दिखाने की गुहार लगाई है।
मुरादाबाद। हाल ही में कश्मीर में पाक सेना के दो भारतीय फौजियों की हत्या कर उनके शव को क्षत-विक्षत करने के बाद इसको लेकर गुस्सा स्कूलों तर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबद के एक स्कूल के बच्चों ने पीएम मोदी को एक किमी लंबी चिट्ठी लिखकर सैनिकों की शहादत पर गंभीरता की गुहार लगाई है।

चिट्ठी में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को सैनिकों की शहादत पर सख्त होना चाहिए और पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए. बच्चों ने लिखा है कि सरकार को इसका बदला लेना चाहिए। छात्रों ने लिखा है कि हमें अपने देश के वीर जवानों की कुर्बानी बेकार नहीं जाने देनी चाहिए।
चिट्ठी में बच्चों ने लिखा है कि लंबे समय से हमारे सैनिक अपनी जान गंवा रहे हैं, जिससे देश के लोग आहत हो रहे हैं। अब समय है कि इस पर सरकार विचार करे कि सैनिकों की जिंदगी के लिए क्या कदम उठाए जाएं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications