यूपी: हैवान बना स्कूल का प्रिंसिपल, मारते-मारते तोड़ दिया डंडा

रामपुर। यूपी के रामपुर में एक हैवान प्रिंसिपल द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। अनुशासन के नाम पर आगबबूला हुआ प्रिंसिपल ने कक्षा नौवीं के छात्र को बुरी तरह डंडे से पीटा। प्रिंसिपल तब तक छात्र को पीटता रहा जब तक डंडा टूट नहीं गया। पीड़ित छात्र ने जब अपने परिजनों को बात बताई तो छात्र की मां प्रिंसिपल से शिकायत करने गई, तो आरोपी प्रिंसिपल ने परिजनों से भी अभद्र व्यवहार किया। परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित छात्र ने डर के कारण स्कूल छोड़ दिया है।

school Principal beat child brutally with stick

मामला रामपुर के कोतवाली मिलक के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का है। जहां कक्षा नौ में पड़ने वाले छात्र को कॉलेज के प्रिंसिपल ने जमकर डंडे से पीट डाला। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसका पीरियड खाली था। एक बच्चा गाना गा रहा था, जिससे उसे हंसी आ गई। क्लास के मॉनिटर ने उसका नाम लिखकर प्रिंसिपल से शिकायत कर दी। प्रिंसिपल ने उसे बुलाया और डंडे से पिटाई शुरू कर दी और तब तक पीटते रहे जब तक डंडा टूट नहीं गया।

school Principal beat child brutally with stick

पीड़ित बच्चे ने कहा कि जब उसकी मां शिकायत करने प्रिंसिपल के पास गई तो उन्होंने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया। परिजनों ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित छात्र ने डर के कारण स्कूल जाना छोड़ दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ धारा 323 में एनसीआर दर्ज कर ली गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+