भीषण ठंड में डीएम के आदेशों के बावजूद पीपली में खुला स्कूल, बच्चों के जीवन से खिलवाड़
मुरादाबाद।

डीएम के आदेश की उड़ी धज्जियां
सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाता ये स्कूल मुरादाबाद के बिलारी नगर के गांव पीपली में स्थित है जो कक्षा 8 तक संचालित है लेकिन आप देख सकते हैं 14 जनवरी तक स्कूल बंद के आदेश के बाद भी संचालक स्कूल खोले हुए हैं और छोटे-छोटे बच्चे इस ठिठुरन भरी ठंड में किस तरह पढ़ाई कर रहे हैं।

1 से 14 तक स्कूल बंदी के आदेश
इतना ही नहीं 1 जनवरी से 14 जनवरी तक स्कूल बंद के आदेश हुए हैं लेकिन जब बच्चों से पूछा तो दिवाकर शर्मा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल को किसी भी दिन बंद नहीं रखा गया है और लगातार बच्चे स्कूल आ रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, जांच के बाद होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में ठंड से कई मौतें हो चुकी हैं लेकिन ये स्कूल संचालक बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। जब स्कूल के प्रधानाचार्य से बात करनी चाहिए तो वो इस दौरान स्कूल से गायब हो गया। इस बारे में जब मुरादाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार से बात की तो उन्होंने भी कहा कि ठंड से बच्चों को बचाने के लिए अवकाश घोषित है और इसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications