School Closed News: आ गया शीतकालीन अवकाश का आदेश, 14 तक हुई छुट्टी, इतने दिन बंद रहेंगे UP के प्राइमरी स्कूल
School Closed News: उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश का आदेश आ चुका है। भीषण ठंड को देखते हुए प्राइमरी विद्यालयों में 15 दिन का शीतकालीन अवकाश जारी किया गया है। अब 15 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।
अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद यूपी के अधिकतर जनपदों में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को पढ़ाई में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षकों ने बच्चों को होमवर्क भी दिया है। अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
इन विद्यालय में लागू होगा आदेश
जारी आदेश में बताया गया है कि यह आदेश उत्तर प्रदेश के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त, सी0बी0एस0ई0, आई0सी0एस0ई0 व अन्य समस्त बोर्ड के हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा-01 से 08 तक के विद्यालयों में दिनांक-31 दिसम्बर-2024 से दिनांक-14 जनवरी 2025 तक में लागू रहेगा। अतः उक्त आदेश का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।
बरसात के चलते बढ़ गई है ठंड
पिछले दो-तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है और घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा शीतलहर की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आगामी एक-दो दिन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जा सकती है।
कुछ जनपदों में हुई बर्फबारी
रविवार को उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के चलते अब हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 दिसंबर के बाद से हवा चलने पर ठंड रफ्तार पकड़ेगी। नए साल पर ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।
इन जनपदों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, ओरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जोनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मैरठ, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के जनपदों में शीत दिवस की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications