कैदियों की ढोने वाली गाड़ियों में 'कैद कर' घुमाए गए स्कूली बच्चे, जानिए क्यों पुलिस ने किया ऐसा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस ने जिला कारागार में गुरुवार को कैदियों को ढोने वाली गाड़ियों में किसी बड़े अपराधी नहीं, बल्कि बच्चों को पकड़कर घुमाया। यह देख राह चलते लोग चौंक गए, लेकिन बाद में उन्हें जब ये अहसास हुआ कि ये तो पुलिस यातायात माह का कार्यक्रम था, तब जान में जान आई। असल में पुलिस ने इन बच्चों को अपने जागरुक अभियान के तहत इन गाड़ियों में झुलाया था।

school children visited like prisoners in the hamirpur

वहीं दूसरी तरफ जिला कारागार में कैदियों को ढोने वाली गाडियों में कैदी जैसी हालत में स्कूली बच्चों को भरकर शहर में घुमाया गया। इस मामले में बच्चों के अभिभावकों में असंतोष व्याप्त है। ये मामला हमीरपुर जिले के जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन का है जहा आज यातायात माह का शुभारंभ एसपी ने किया और बच्चों और पुलिस कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर यातायात नियमो के पालन करने के लिये शहर में रैली निकाली गई।

school children visited like prisoners in the hamirpur

पुलिस ने इस यातायात माह के शुरुआत में ही नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई, जिसमें स्कूली बसों में स्कूली बच्चों को ठसाठस भरकर रैली में शामिल किया गया। साथ ही जिला कारागार में कैदियों को ढोने वाली गाडियों में भी 'कैदियों जैसी हालत' में स्कूली बच्चों को भरकर शहर में घुमाया गया। अब इस मामले में बच्चों के अभिभावकों में असंतोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें- 'ठांय-ठांय' के बाद यूपी पुलिस का नया चेहरा, इस बार लोगों को दिए लाल गुलाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+