मुरादाबाद: बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी स्कूल बस, अंदर थे बच्चे
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार की सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गयी। गनीमत ये रही कि हादसे के वक़्त बस में सिर्फ तीन छात्र ही मौजूद थे जिनमें दो बस मालिक के बेटे और एक बस ड्राइवर का बेटा था। तीनों को मामूली चोटें आई हैं।

बस सूर्यांश पब्लिक स्कूल की थी जो बच्चों को लेने जा रही थी। घटना कटघर थाना इलाके में प्रभात मार्किट पुल पर हुई। ड्राइवर के मुताबिक सामने से आ रही रोडवेज बस से बचने के लिए उसने अपनी बस के ब्रेक लगाये तो बस का एक्सल टूट गया और वह बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी।

स्कूल बस पलट जाने से लोगो में अफरातफरी मच गयी और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को उठाया।












Click it and Unblock the Notifications