उसका अश्लील वीडियो दिखाकर पहले डराया फिर शादी कराई और सुहागरात वाली क्लिप बना ली
उसे होश आया तो युवती के साथ ली गई उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर डराते हुए युवती से उसका निकाह करा दिया गया और फिर उनकी सुहागरात की अश्लील क्लिपिंग तैयार कर ली।
सहारनपुर। अभी तक महिलाओं व युवतियों के यौन शोषण के मामले सामने आ रहे थे। अब एक किशोर के शोषण का भी ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें किशोर की एक युवती से जबरन शादी करा दी गई और सुहागरात की वीडियो क्लिपिंग बनाई गई। जिसके बाद इस क्लिपिंग और किशोर को बेचने का प्रयास हुआ। नाबालिग बच्चा किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंच गया। इसके बाद उसने पिता से एक आरोपी मां-बेटी की शिकायत की। जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया।

हबीबगढ़ के एक व्यक्ति के मुताबिक उसके 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र को करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली रोड से कांशीराम कॉलोनी निवासी आरोपी युवती और उसकी मां अपने घर ले गई। जिसके बाद किशोर को कोई नशीला पदार्थ पिलाया और जब उसे होश आया तो युवती के साथ ली गई उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर डराते हुए युवती से उसका निकाह करा दिया गया और फिर उनकी सुहागरात की अश्लील क्लिपिंग तैयार कर ली। इस दौरान उसके पुत्र को आरोपियों ने बंधक बनाए रखा।
दो दिन पहले उसके पुत्र ने आरोपियों को कलकत्ता बेचने की आपस में बात करते सुना तो वो किसी प्रकार उनसे बचकर अपने घर पहुंचा और सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया और कप्तान के यहां भी प्रार्थना पत्र दिया मगर सुनवाई नहीं हुई। किशोर के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की शरण लेकर थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी काशीराम कॉलोनी दिल्ली रोड निवासी युवती, उसकी मां के अलावा थाना मंडी क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी दो युवकों के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर सदर बाजार यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications