राजभर की लखनऊ में रैली, योगी सरकार से रिश्ता तोड़ने का हो सकता है ऐलान

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 16वें स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई मैदान में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को रैली आयोजित की है। राजभर सूबे की मौजूदा भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं।उनकी इस रैली के पीछे की वजहें भाजपा से नाराजगी भी बताई जा रही है। कयास यहां तक लगे हैं कि वे भाजपा का साथ छोड़ सकते हैं।

Suheldev Bharatiya Samaj Party

सुभासपा अध्यक्ष हैं राजभर
वे भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष भी हैं, सुभासपा उत्तर प्रदेश में भाजपा का सहयोगी दल है। राजभर विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार पर हमला करते रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार से पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण दिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पिछड़ों की मांगों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी दो बार मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन 27% आरक्षण से ज्यादा आरक्षण नहीं मिल पाया है।

Suheldev Bharatiya Samaj Party

भाजपा के साथ पर ले सकते हैं फैसला
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रैली में वे भाजपा से अलग होने की बड़ी घोषणा कर सकते हैं, क्योंकि बीते काफी दिनों से भाजपा से नाराज हैं। अमित शाह ने उन्हें 26 अक्टूबर तक का समय दिया था, जो कि शुक्रवार को खत्म हो गया। लखनउू में इस रैली की जिम्मेदारी उनके बेटे अरविंद राजभर पर है।

Suheldev Bharatiya Samaj Party

जगह-जगह लगे होर्डिंग और बैनर
राजभर की रैली के लिए राजधानी में चौराहों पर खासकर लोहिया पथ गोमतीनगर 1090 चौराहे तक बड़े-बड़े होर्डिंग और पार्टी के झंडे और बैनर लगाए गए हैं। बैनरों और होर्डिंगों में राजभर के दो बेटों की तस्वीरें लगाई गई हैं। इतना ही नहीं रमाबाई मैदान में लोगों का हाथ में झंडा लिए जमावड़ा भी लगा है।

ये भी पढ़ें: टिकट वितरण के साथ ही उठे बगावत के सुर, भाजपा-कांग्रेस का ये बिगाड़ेंगे खेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+