बुलंदशहर: बेटी की शादी का कार्ड देने आया था पिता, गोली मारकर मर्डर
सत्यपाल की दो बेटियों की शादी 17 जनवरी को होनी थी। सत्यपाल शादी के कार्ड बांटने खुर्जा से बुलंदशहर अपनी रिश्तेदारी में मंगलवार को आए थे जहां उनको गोली मार दी गई।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में बेटी की शादी का कार्ड देने रिश्तेदारी में आए सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। Read Also: आपके नोटों को कोई चुराकर भागेगा तो आपको पता चल जाएगा, जानिए कैसे?
मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र का है। यहां अपनी रिश्तेदारी में शादी का कार्ड देने आए खुर्जा के गांव भौरावास निवासी सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि सत्यपाल की दो बेटियों की शादी 17 जनवरी को होनी थी। सत्यपाल शादी के कार्ड बांटने खुर्जा से बुलंदशहर अपनी रिश्तेदारी में मंगलवार को आए थे। मृतक सत्यपाल अपने रिश्तेदारों के कहने पर वहां रूक गए। बताया जाता है कि देर रात सत्यपाल को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के रिश्तेदार रामवीर की मानें तो सत्यपाल रात को खाना खाकर घर में सो गए थे। तभी दो अज्ञात हमलावरों ने सत्यपाल को गोली मार दी और फरार हो गए। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यपाल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो मामला संदिग्ध लग रहा है। घर में रिश्तेदार भी मौजूद थे, उसके बाद किसी ने किसी को गोली चलाते हुए नहीं देखा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि अपनी रिश्तेदारी में आये हुए सत्यपाल को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications