इंडो-नेपाल बार्डर पर 7 चीनी नागरिक गिरफ्तार, पास मिला संदिग्ध सामान, मचा हड़कंप

बहराइच। भारत नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया हैं, सीमा से सटे रुपइडिहा में 7 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, ये सभी चाइनीज नागरिक बिना अनुमति के बॉर्डर पार कर, भारतीय सीमा में घुस आये थे, जिन्हें एसएसबी ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया हैं । पूछताछ में पता चला है की ये सभी बिना पासपोर्ट और वीजा के भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे, सूत्रों की मानें तो इनके पास से कैमरा भी मिला है, जिनमें भारतीय चेकपोस्टों की खिंची हुई तस्वीर है।

इंडो-नेपाल बार्डर पर 7 चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

बता दें बहराइच से सटा भारत नेपाल सीमा का खुला बॉर्डर हमेशा ही सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा है, इससे पहले भी कई बार आतंकी, इस खुली सीमा का फायदा उठाते रहे हैं, ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्थाओं में चूक कहीं न कहीं देश की सुरक्षा से खिलवाड़ जैसा है।

7 चीनी नागरिकों के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं

बताया जा रहा है ये 7 चीनी नागरिक, जिनमें 2 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं, चेकपोस्ट क्रॉस कर भारतीय सीमा पार कर घुस आये थे, तभी एसएसबी के जवानों की नजर इन पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इनसे पूछताछ करनी शुरू की जिससे पता चला की इनके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा, जिस पर एसएसबी ने इन्हें पकड़ के रुपइडिहा पुलिस को सौंप दिया, जहां इनसे पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+