Lucknow: सपना चौधरी समेत 5 के खिलाफ आरोप तय, लोगों को नहीं लौटाए थे रद्द प्रोग्राम के पैसे

मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक बार फिर मुश्किलों में घिर गई हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ की एक अदालत ने सपना चौधरी समेत 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अन्य आरोपियों में जुनैद अहमद, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय का नाम शामिल है। इस सुनवाई में सपना समेत अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को रखी गई है।

Recommended Video

      Sapna Choudhary की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी केस में कोर्ट ने तय किए आरोप | वनइंडिया हिंदी |*News
      Lucknow

      जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर 2018 को सपना चौधरी का लखनऊ में प्रोग्राम था। जिसके टिकट 300 प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेचे गए। बड़ी संख्या में लोगों ने उसे खरीदा, लेकिन जब वो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो हैरान रह गए। बिना किसी जानकारी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था, जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आयोजकों ने इनकार कर दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

      मामले में आशियाना थाने में 14 अक्टूबर 2018 को केस दर्ज किया गया। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आरोप पत्र दाखिल हुआ। अब इस मामले में कोर्ट ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

      दिल्ली में भी इसी तरह का मामला
      आपको बता दें कि इसी तरह का एक मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक शाखा ने फरवरी 2021 में सपना के खिलाफ दर्ज किया था। इस मामले में भी डांसर पर धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगे। इस केस में सपना के अलावा उनकी मां और भाई का भी नाम है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सपना चौधरी पर आर्टिस्ट मैनेजमेंट एग्रीमेंट को तोड़ने का आरोप लगा है। जिसमें उन्होंने वादा किया था कि वो किसी अन्य कंपनी या ग्राहक के साथ काम नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने इन शर्तों का पालन नहीं किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+