सपा नेता के बेटे की शादी में सपना चौधरी, राखी सावंत और अर्शी खान का डांस, तीनों की मौजूदगी से लोग शॉक्ड!

वाराणसी। हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी, बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत और बिग बॉस फेम अर्शी खान, तीनों समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री के बेटे की शादी में आई थीं। इन तीनों सेलेब्रिटीज ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। देर रात तक चले कार्यक्रम में तीनों सेलिब्रिटीज की मौजूदगी हर किसी को शॉक्ड भी किये हुई थी क्योंकि जौनपुर में सपना चौधरी का कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद किसी को यह उम्मीद भी नहीं थी कि सपना चौधरी के साथ राखी सावंत, अर्शी खान वाराणसी आएंगे और उनका स्टेज परफॉर्मेंस भी होगा।

Sapna Chaudhary with Rakhi and Arshi Khan in SP leaders son marriage in Varanasi

शिवपाल ने की शिरकत, जमकर नाचे घराती और बराती
हुआ यूं कि कैण्ट थाना क्षेत्र के आशापुर स्थित एक लॉन में गाजीपुर निवासी रामनगीना यादव की बेटी की शादी सपा के पूर्व मंत्री डॉ बहादुर यादव के बेटे के साथ हुई । पूर्व मंत्री के बेटे की शादी होने की वजह से इस शादी समारोह में कई वीवीआईपी यहां शिरकत करने पहुंचे थे। यही नहीं सुबह समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए खास कर बनारस पहुंचे थे। यह समारोह तब और खास हो गया जब हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी, राखी सावंत और बिग बॉस फेम अर्शी खान पहुंच गयी।

Sapna Chaudhary with Rakhi and Arshi Khan in SP leaders son marriage in Varanasi

तीनों के परफॉर्मेंस ने जहां लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया वहीं अकेले सपना के फैन्स ने एक के बाद एक डिमांड देर रात तक करते रहे। यही नहीं सपना चौधरी राखी सावंत और अर्शी खान ने अपने स्टेज शो के साथ ही मथुरा वृंदावन से आई कृष्ण रासलीला की स्पेशल टीम के साथ भी जमकर डांस किया सीनों सेलिब्रिटीज ने श्री कृष्ण राधा के साथ फूलों की होली भी खेली।

Sapna Chaudhary with Rakhi and Arshi Khan in SP leaders son marriage in Varanasi

2019 में आये मोदी सरकार
जब अर्शी से पूछा गया कि 2019 में क्या होगा तो अर्शी ने कहा 2019 में मेरी शादी होगी। वहीं सपना चौधरी ने बनारस की तारीफ करते हुए एक बार फिर से यहां आने की इच्छा जताई। वही स्टेज पर जमकर मस्ती की राखी सावंत अपने अंदाज में नजर आईं। इस मौके पर राखी सावंत ने 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश की सत्ता संभालने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+