UP News: किसने दी संजीव जीवा को मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी? विजय यादव के जवाबों में उलझी पुलिस
Gangster Sanjeev Maheshwari Golikand: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस आरोपी विजय यादव के जवाबों में उलझी हुई है। पुलिस को लग रहा है कि वह पुलिस को मिसगाइड कर रहा है।

Gangster Sanjeev Maheshwari Golikand: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कोर्ट परिसर में ही गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल आरोपी विजय यादव को उसी समय पकड़ लिया गया था। पुलिस अब उससे पूछताछ करने में जुटी है कि हत्या के पीछे उसका मकसद क्या था लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो अभी कोई खास सफलता नहीं मिली है। अब पुलिस एक्सपर्ट की मदद लेने की तैयारी कर रही है।
विजय यादव के जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं अधिकारी
गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए विजय यादव (24) के जवाबों से संतुष्ट न होकर पुलिस अब फोरेंसिक विशेषज्ञों से उसका मनोवैज्ञानिक रूप से पता लगाने की योजना बना रही है। आरोपी के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें एक नाबालिग लड़की के अपहरण से संबंधित है, जिसके लिए उसने छह महीने जेल में बिताए हैं। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि "एक अज्ञात व्यक्ति" ने गैंगस्टर की हत्या के लिए उसे 20 लाख रुपये देने का वादा किया था। हालांकि इस विषय पर उसने पूरी जानकारी नहीं दी है।
साइको एक्सपर्ट की मदद लेगी यूपी पुलिस
साइकेलॉजिकल एक्सपर्ट की मदद से पुलिस विजय के बयानों को समझने का प्रयास करेगी। इससे पहले कि पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए अन्य विकल्पों पर जाने का फैसला करे। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जितने भी समय में विजय से पूछताछ की जा सकती थी, उन्होंने ज्यादा से ज्यादा जानकारी निकालने की कोशिश की, लेकिन वह अचानक हांफने लगा और बात करना बंद कर दिया।
विजय का दावा- किया गया था 20 लाख रुपये देने का वादा
हालांकि विजय का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को उससे और पूछताछ करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। एक अन्य सूत्र ने कहा कि विजय ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे सिर्फ संजीव माहेश्वरी की एक तस्वीर दी गई थी और 20 लाख रुपये देने का वादा किया गया था जबकि लखनऊ आने और अपराध को अंजाम देने से पहले उसे 5,000 रुपये की मामूली राशि दी गई थी।
हत्या के पीछे मकसद के बारे में जुटी है पुलिस
जब पुलिस टीमों ने उससे मकसद के बारे में पूछताछ की, तो उसने कहा कि "जो व्यक्ति उसे पैसे देने आया था उसने उसे बताया था कि संजीव ने उसको अपमानित किया था। लेकिन वह आगे विस्तार से नहीं बता सका। उसके असंगत जवाबों के बाद जांचकर्ताओं ने उसकी मनोवैज्ञानिक प्रोफाइलिंग कराने की योजना बनाई है। डॉक्टर उन्हें ऑब्जर्वेशन में रख रहे हैं।
विजय यादव के कॉल डिटले खंगाल रही पुलिस
इस बीच, आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल डिटेल को स्कैन किया जा रहा है, जबकि पुलिस उन सभी लोगों की प्रोफाइल खंगाल रही है, जिनसे विजय यादव संपर्क में था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मेडिकल मंजूरी के बाद विजय को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications