Sambhal: सपा सांसद जिया उर रहमान पर प्रशासन का एक्शन, घर पर चला बुलडोजर, तोड़ीं सीढ़ियां
Sambhal News: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन ने सपा सांसद के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला है। प्रशासन ने उनके घर की सीढ़ियां तोड़ दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभल प्रशासन ने शुक्रवार को सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर के नवनिर्मित हिस्से के बाहर बने सीढ़ियों पर बुलडोजर चला दिया गया। संभल सदर के दीपा सराय में सपा सांसद बर्क ने घर बनवाया हुआ है। आरोप है कि घर के बाहर उन्होंने अतिक्रमण कर रोड पर सीढ़ियां बनवा दी थी।

अवैध कब्जे को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा था। इस दौरान सपा सांसद के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड किनारे एक घर नया घर बना है।
नालियों के ऊपर सीढ़ियां बनाई गई थी और कुछ चबूतरे बनाए गए थे। प्रशासन ने बुलडोजर के ध्वस्त कर दिया। पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि यह तोड़फोड़ अभियान जिले में सार्वजनिक नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय बड़े अभियान का हिस्सा था।
बिजली विभाग ने लगाया था जुर्माना
इससे पहले, बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार 19 दिसंबर को सपा जिया उर रहमान बर्क के आवास पर छापा मारा था। इस मामले में अब बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्क पर 1 करोड़ 91 लाख रुपए का जु्र्माना लगाया हैं। सपा सांसद पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications