5 बार सांसद, 4 बार विधायक रहे सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान का निधन, मुरादाबाद में ली आखिरी सांस

समाजवादी पार्टी के नेता और संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया। शफीकुर्रहमान बर्क लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुरादाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही मंगलवार सुबह में उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने के बाद समाजवादी पार्टी नेताओं में शाेक की लहर है। यह भी बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उन्हें प्रत्याशी भी बनाया गया था।

sambhal-mp-shafiqur-rahman-burke-passes-away

पांच बार सांसद और चार बार रहे विधायक
शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 11 जुलाई 1930 को हुआ था। बर्क यूपी के सबसे बुजुर्ग मुस्लिम नेता थे। अपने राजनीतिक करियर में वे 5 बार सांसद और चार बार विधायक रहे।

मुलायम सिंह यादव ने जो अपने सियासी पारी की शुरुआत की इस समय डॉक्टर शफीकुर्रहमान ने भी राजनीति में कदम रखा था। साल 1974 में पहली बार वे विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने। उसके बाद 1998, 1999 और 2004 तथा 2009 में चुनाव जीत करके सांसद बने।

2014 में 5 हजार वोटों से हार गए थे चुनाव
हालांकि 2014 में भारतीय जनता पार्टी की लहर थी और इस चुनाव में हुए करीब 5000 मतों से भारतीय जनता पार्टी के सतपाल सैनी से चुनाव हार गए थे। लेकिन साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में संभल सीट से उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और सांसद चुने गए।

साल 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनिक को 1.74 लाख वोटो से चुनाव हराया था। साल 2014 में वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन बाद में वह सपा में शामिल हो गए।

किडनी इन्फेक्शन के चलते थे बीमार
दरअसल, डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क किडनी इन्फेक्शन के चलते बीमार थे और करीब 20 दिन पहले उन्हें मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन पहले समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे।

इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया गया था। उनके निधन के बाद समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल एक्स से लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+