संभल: 3 दिनों से भूख हड़ताल पर शहीद का परिवार, पत्नी और मां की हालत बिगड़ी
तीन दिन पूर्व शहीद के परिजनों को सीएम के मुरादाबाद में आने की जानकारी लगी तो वह अनशन पर बैठ गये थे। परिजनों की मांग थी कि सीएम योगी जब मुरादाबाद आ रहे है तो संभल में शहीद के घर जरूर आएं।
संभल। पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई गोलीबारी में शहीद हुए सेना के जवान को सरकार ने जो वादे किए उन पर सरकार खरी नही उतरी। तीन दिन पूर्व शहीद के परिजनों को सीएम के मुरादाबाद में आने की जानकारी लगी तो वह अनशन पर बैठ गये थे। तीन दिन से लगातार शहीद के परिजन, ग्रामीणों के साथ अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे थे। शहीद के परिजनों की मांग थी कि सीएम योगी जब मुरादाबाद आ रहे है तो संभल में शहीद के घर जरूर आएं। इसी मांग को लेकर शहीद के परिजन शहीद की समाधि के पास ही अनशन पर बैठ गये लेकिन आज सीएम योगी मुरादाबाद तो आये लेकिन शहीद के घर संभल के गांव पनसुखा नही पहुँचे।

शहीद की पत्नी और मां की तबियत बिगड़ी
लगातार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे शहीद सुधीश की पत्नी कविता देवी, पिता ब्रह्मपाल, माँ हरवती, भाई अनिल की अनशन के दौरान तबियत बिगड़ गयी है। जिसके बाद प्रशाशन में भी हड़कम्प मचा हुआ है। परिजनों ने किसी तरह ग्रामीणों के बहुत कहने पर दवाई ली। सुचना के बाद जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम शहीद के घर पहुँचे गयी है और परिजनों का इलाज शुरू कर दिया है। बता दें कि संभल के पनसुखा मिलक गांव के रहने वाले सुधीश कुमार पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 16 अक्टूबर 2016 को शहीद हो गये थे। शहीद की शहादत के समय यूपी के सीएम अखिलेश यादव थे। शहीद सुधीश के परिजनो ने सीएम अखिलेश यादव को घर बुलाने के लिए अन्न त्याग अनशन पर बैठ गये थे लेकिन कुछ व्यस्तता के कारण सीएम का दौरा नही हो सका तो सीएम ने शहीद के परिजनों को लखनऊ आने के लिए कहा लेकिन सुधीश के परिवार ने लखनऊ जाने से इंकार कर दिया।

अखिलेश यादव के न आने को भाजपा ने बनाया मुद्दा
अखिलेश यादव के न आने के बाद भाजपा नेताओ ने इस मामले को मुद्दा बना लिया और फिर सुधीश के घर भाजपा नेताओ का जमावड़ा भी शुरू हुआ। भाजपा के प्रदेश महामन्त्री अशोक कटारिया भी सुधीश के परिजनों से मिलने पहुँचे। इसके आलावा भाजपा संभल सांसद सतपाल सैनी, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर भी मिलने पहुँचे। सपा में मंत्री पद छिनने के बाद शिवपाल यादव भी सुधीश के परिजनों से मिलने पहुँचे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के आश्वशन पर परिवार ने अनशन तोड़ दिया था। अब गांव के आसपास के लोगो को सीएम योगी आदतीयनाथ की मुरादाबाद में 21 मई को आने की जानकारी मिली तो परिवार ने गांव के लोगो के साथ अनशन पर बैठने का फैसला लिया है। गुरुवार को पंचायत में इस फैसले का ऐलान हुआ था। शुक्रवार 10 बजे से शहीद सुधीश का परिवार उनकी समाधि पर अनशन पर बैठेंगे। परिवार के साथ गांव पनसुखा मिलक, अल्लीपुर,और पनसुखा के ग्रामीणों ने पंचायत की थी।

नेताओं ने किये थे ये वादे
1- संभल से भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी ने गांव से लेकर शहीद की समाधि स्थल तक सीसी सड़क बनवाने का वादा किया था।
2- संभल से जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकु भैया ने शहीद के घर से मुख्य मार्ग तक पक्के मार्ग का आश्ववाशन दिया था।
3- सपा के शिवपाल यादव ने शहीद के विकलांग भाई को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था।
4- अमरोहा से सांसद कंवर सिंह तंवर ने शहीद की पत्नी के नाम से एक गैस एजेंसी खुलवाने का वादा किया था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications