संभल हिंसा के बाद प्रशासन का बड़ा निर्णय, जामा मस्जिद के पास बनेगी पुलिस चौकी
संभल में हिंसा के बाद जाम मस्जिद समेत आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी हो रही है। प्रशासन ने अब बड़ा एक्शन लिया है, जिसके तहत अब शाही जामा मस्जिद के सामने पड़ी खाली जमीन पर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। प्रशासन के ताजा निर्देश पर अब पुलिस चौकी बनाने की तैयारी शुरू भी हो चुकी है।
संभल प्रशासन के आदेश के मुताबिक, यूपी के संभल स्थित जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के निकट खाली पड़े मैदान में पैमाइश कर चूने से मार्किंग भी कर दी है।

शाही जामा मस्जिद में क्यों पहुंची थी एएसआई की टीम?
शाही जामा मस्जिद में एक याचिका पर अदालत के आदेश के बाद सर्वेक्षण करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम संभल पहुंची थी। दरअसल, एक याचिका में दावा किया गया कि जामा मस्जिद जिस स्थल पर थी, वहां हरिहर मंदिर था।
संभल मस्जिद विवाद विवाद को लेकर एएसपी श्रीश चंद्र ने एक बयान में कहा परिसर कि संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए यहां पर एक पुलिस चौकी की आवश्यकता थी। एएसपी के मुताबिक, एक एक जामा मस्जिद के पास एक स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है। एएएसपी ने बताया कि पुलिस चौकी स्थापित होने से मस्जिद परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।












Click it and Unblock the Notifications