PFI के खिलाफ कार्रवाई पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने खड़ा किया सवाल

संभल, 22 सितंबर। आज देशभर में पीएफआईए के अलग-अलग ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी हुई। एएनआई की इस छापेमारी पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान ने सवाल खड़ा किया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ छापेमारी पर सवाल खड़ा करते हुए रहमान ने पूछा आखिर उनका अपराध क्या है और इस संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार क्यों किया जा रहा है। गौर करने वाल है कि आज पीएफआई के 106 एक्टिविस्ट को 11 राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर देश में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।

barq

सपा सांसद ने कहा कि देश के तमाम संगठनों की तरह पीएफआई भी है। यह संगठन देश में मुसलमानों की दिक्कतों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। आखिर क्यों इसके सदस्यों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन लोगों का अपराध क्या है। बर्क ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि देश को बिखरने से बचाने के लिए यह अच्छी शुरुआत है। सभी विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए। इससे विपक्ष को फायदा होगा। अगर हर कोई मिलकर साथ लड़ता है तो भाजपा सरकार चली जाएगी।

बता दें कि एनआईए के छापे के विरोध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को केरल में हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं भाजपा ने इस हड़ताल को गलत बताते हुए केरल सरकार से अपील की है कि वह इसके खिलाफ कार्रवाई करे। भाजपा प्रदेश इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि पीएफआई ने पहले भी इस तरह की हड़ताल की जिसमे दंगे हुए थे। पीएफआई के प्रदेश महासचिव ए अब्दुल सत्तार ने कहा कि आरएसएस के नियंत्रण वाली फासीवादी सरकार असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। हम इसके खिलाफ शुक्रवार को सुबह 6 बजे से हड़ताल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+