यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आरएलडी

राष्ट्रीय लोकदल के नेता त्रिलोक त्यागी ने बताया कि समाजवादी के नेताओं से पहले बात हो रही थी लेकिन ये पुरानी बात हो गई, वर्तमान में गठबंधन को लेकर हमसे कोई चर्चा नहीं की गई।

नई दिल्ली। यूपी चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति फेल होती दिख रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जा रहा था कि महागठबंधन में कांग्रेस, सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल होगी। हालांकि इसकी संभवनाएं सिरे से नकार दी गई है। सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन तो तय है, माना जा रहा है कि इसका जल्द ऐलान भी हो जाएगा। हालांकि इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल शामिल नहीं होगी। इस बात पर खुद समाजवादी पार्टी की ओर से मुहर लगाई गई है। सपा की ओर से कहा गया है कि गठबंधन को लेकर आरएलडी से कोई बात नहीं हुई है। ऐसे में ये बात साफ हो गई है कि राष्ट्रीय लोकदल यूपी में सपा और कांग्रेस अलग रहेगी।

ajit singh

सपा और कांग्रेस में होगा गठबंधन

राष्ट्रीय लोकदल के नेता त्रिलोक त्यागी ने बताया कि समाजवादी के नेताओं से पहले बात हो रही थी लेकिन ये पुरानी बात हो गई, वर्तमान में गठबंधन को लेकर हमसे कोई चर्चा नहीं की गई। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की ओर से भी साफ किया गया है कि राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। सपा के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने बताया कि हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन तय है। गठबंधन को लेकर दोनों दलों में बातचीत फाइनल हो चुकी है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी, बाकी बची सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि सीटों को लेकर आखिरी फैसला जल्द ही कर लिया जाएगा।

इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ था। हालांकि सपा की ओर से कहा गया था कि पार्टी 300 के करीब सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी बची सीटें कांग्रेस को दी जाएंगी। इस बीच किरणमय नंदा ने साफ कर दिया कि सपा 300 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बाकी बची सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी जाएंगी। हालांकि ये सीटों कौन सी होंगी इसको लेकर माथापच्ची का दौर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+