मोदी ने अपने ही पैसे के लिए लोगों को भिखारी बना दिया है: आजम खान

उत्तर प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री आजम खान ने रामपुर में एक सभा के दौरान पीएम मोदी से सवाल किया।

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत दी है कि अपनी पत्नी को पत्नी कहने से बचने वाले बादशाह को अपने मुँह से बेटियों की बात करने का भी हक नही है।

वह बेटियों को लेकर तरह तरह के जुमले बोलकर माँ की कोख की बेइज्जती करते हैं।

प्रदेश के रामपुर स्थित टांडा कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजम एक बार फिर प्रधामंत्री पर बरसे।

azam-khan

उड़ा रहे हैं माखौल

आजम ने कहा कि 80 करोड़ के कपड़े पहनकर खुद को फकीर कहने वाला देश का पीएम नोट बंदी के बाद बैंकों के बाहर लाइन में खड़े करोड़ों बेबस लोगों का मखौल उड़ा रहा है।

कहा कि देश के हर इंसान को अपने ही पैसे के लिए भिखारी बना दिया गया है। शादी के लिए पैसे नही मिलने पर लोगों को आत्महत्या करनी पड़ रही है।

सवाल किया-बादशाह क्या यह हैं अच्छे दिन?

सपा के फायरब्रांड नेता आज़म यहीं नही रुके, बोले आपके मुंह से बेटियों की लच्छेदार बातें सुनाना भी हमको शोभा नही देता है।

सपा महासचिव ने दोहराया की सच के अच्छे दिन आने वाले हैं, लिहाजा बादशाह सुन लें- मुल्क की अवाम थैला लेकर आपको अमेरिका नही भागने देगी। थैले का हिसाब तो देना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+