राम गोविंद चौधरी होंगे नेता प्रतिपक्ष, SP लेकर आई नया नारा

समाजवादी पार्टी का नया नारा होगा...आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने अपना नारा बदलने का फैसला लिया है। इस बीच समाजपादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी को पार्टी की ओर से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। समाजवादी पार्टी का नया नारा होगा...आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में पार्टी का स्लोगन 'काम बोलता है' जारी किया था लेकिन चुनाव के दौरान उनका ये नारा कामयाब नहीं हुआ था। इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से नया नारा जारी किया गया है।

यूपी चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी लेकर आई नया नारा

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी होंगे नेता प्रतिपक्ष

इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी को पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

रामगोविंद चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में उतरी थी। समाजवादी पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से गठबंधन किया था। समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि कांग्रेस ने 105 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में समाजवादी पार्टी के खाते में महज 47 सीटें ही आई, जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के खाते में 224 सीटें आई थी। बीजेपी ने इस बार के यूपी विधानसभा चुनाव शानदार प्रदर्शन किया। चुनाव बीजेपी में गठबंधन को 225 सीटें आई थी।

इस बार के यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में घमासान देखने को मिला था। पार्टी दो फाड़ में नजर आई, जिसमें एक खेमा अखिलेश यादव के समर्थन में नजर आया, वहीं दूसरा खेमा शिवपाल यादव के समर्थन वाला था। माना जा रहा है कि पार्टी में टकराव का नुकसान यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा हुआ। बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। हालांकि इस बार के चुनाव प्रचार में मुलायम सिंह यादव अलग ही रहे। यूपी चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ये बैठक हुई। हालांकि इस बैठक से मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव गायब रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+