UP News: कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, केंद्र व प्रदेश सरकार को लेकर कही यह बात
Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: आईपीएस प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह स्पेशल डीजी के पद पर थे। सरकार ने यह फैसला वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के रिटायर होने पर लिया है। सरकार के इस फैसले पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को एक बार फिर कार्यवाहक डीजीपी मिलने पर तंज कसा कि एक बार फिर उप्र को कार्यवाहक डीजीपी मिलनेवाला है। जनता पूछ रही है कि हर बार कार्यवाहक डीजीपी बनाने का खेल दिल्ली-लखनऊ के झगड़े की वजह से हो रहा है या फिर अपराधियों के संग सत्ता की साँठ -गाँठ से हो रहा है।

कार्यवाहक के तौर पर आईपीएस प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद लगातार चौथी बार यूपी में कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति हुई है। डीजीपी पद के लिए आईपीएस प्रशांत कुमार के अलावा, डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा भी दावेदार थे। इससे पहले डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा और विजय कुमार को लगातार कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा चुका है। बीते 21 माह से प्रदेश पुलिस को कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications