'जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां चले जाइए', शिवपाल और राजभर की 'बगावत' पर अखिलेश का जवाब
लखनऊ, 23 जुलाई: यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद से ही समाजवादी पार्टी में कुछ सही नहीं चल रहा। कई राजनीतिक दलों से साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले अखिलेश यादव अब खुलकर बोल रहे हैं। लगातार चाचा शिवपाल यादव की नाराजगी की खबरों के बीच हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में हुई समाजवादी पार्टी के विधायकों की तरफ से क्रॉस वोटिंग के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है। हालांकि अभी तक क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें सपा नेता शिवपाल सिंह यादव की भूमिका है। वहीं सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की भी सपा प्रमुख से खींचतान चल रही है। उन्होंने ने भी क्रॉस वोटिंग की बात कही थी। इस बीच चाचा शिवपाल और राजभर की 'बगावत' पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया है।

समाजवादी पार्टी की ओर से दोनों नेताओं को लेटर जारी कर कहा गया है कि जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां चले जाइए। सपा की ओर से शिवपाल यादव को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि, "शिवपाल यादव जी, आपको अगर लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा, वो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।"
ऐसे ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को भी एक पत्र भेजा गया है, जिसमें लिखा है कि, "राजभर जी, समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका बीजेपी के साथ गठजोड़ है और लगातार बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं"
आपको बता दें कि पिछले काफी वक्त से चाचा शिवपाल और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से नाराजगी की खबरें आ रही थी। अब राष्ट्रपति चुनाव में जहां अखिलेश यादव ने अपना समर्थन विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को दिया था। वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि सिन्हा का पुराना बयान याद दिलाया, जो उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के लिए दिया था।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications