समधी-समधन में हुआ प्यार, बच्चों की शादी से पहले हुए फरार, दोनों 17 बच्चों के हैं मां-बाप

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने बच्चों का रिश्ता तय किया। इसी दौरान बेटे के पिता का अपनी समधन के साथ अफेयर हो गया। बेटे की शादी से पहले समधी समधन को लेकर फरार हो गया है।

यह मामला कासगंज के डुंडवारा थाना इलाके का है। यहां बेटे की शादी से पहले दूल्हे का पिता अपनी समधन को लेकर फरार हो गया है। इस घटना से दोनों ही परिवारों में हड़कंप पर मच गया है। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता पर एफआईआर दर्ज कराई है।

kasganj marrige

मामले के मुताबिक डुंडवारा निवासी पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के व्यक्ति के बेटे से तय हुई थी। इसी सिलसिले में शकील का पप्पू के घर आना जाना था। इस दौरान शकील का अपनी समधन यानी पप्पू की पत्नी के साथ अफेयर हो गया।

इससे पहले की शादी की तारीख नजदीक आती। शकील अपनी समधन यानी पप्पू की पत्नी को लेकर भाग गया। अब पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले गया है। पप्पू ने पुलिस में शकील पर पत्नी का अपहरण करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि शकील के 10 बच्चे हैं। जबकि पप्पू की पत्नी के 6 बच्चे हैं। लड़की की मां ने अपनी ननद की बेटी को गोद लिया था। ऐसे में लड़की की मां के कुल 7 बच्चे हैं। पत्नी के गायब होने के मामले को लेकर पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप कर ले गया है। मेरी बेटी की शादी उसके बेटे के साथ होने वाली थी। उसका घर आना जाना था। इसी बीच वह मेरी पत्नी को बहला फुसला कर भाग ले गया है।

सीओ विजय कुमार राणा के मुताबिक थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद पप्पू के द्वारा 11 जुलाई को फिर से प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें गणेशपुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वह उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है। फिलहाल इस केस में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+