फर्रुखाबाद: सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद समेत तीन हादसे में घायल

Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। उनके साथ कार चालक समेत तीन लोग और घायल हुए है। बता दें कि लुईस खुर्शीद कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस लौट रही थी।

Salman Khurshids wife Louis Khursheeds car accident in Farrukhabad

जानकारी के अनुसार, मंगलावर को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद जिले में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आई थी। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्होंने देर शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी और एसपी संतोष मिश्रा से भी भेट की। इसके बाद वह कार से कायमगंज अपने निवास ग्राम पितौरा जा रही थी। उसी दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगांव मंदिर के पास उनकी कार में ट्रक से टक्करा गई।

Salman Khurshids wife Louis Khursheeds car accident in Farrukhabad

इस हादसे में लुईस खुर्शीद, पूर्व कायमगंज विधान सभा की कांग्रेस प्रत्याशी रही शकुंतला कठेरिया व कार चालक घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर कांग्रेसी एकत्रित हो गए लुईस खुर्शीद को आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल ड़ॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+