शाहजहांपुर: वोट मांगने वाले सावधान! डीएम ने SC के मानकों के खिलाफ जाने वालों को दी कड़ी चेतावनी

यूपी चुनाव के मद्देनजर वो उम्मीदवार जो वोट की खातिर सुप्रीम कोर्ट के नियम को ताक पर रख रहे हैं, डीएम ने उनको कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करने वाले ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकते।

शाहजहांपुर। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही नेताओं को चेताया था कि जाति-धर्म के आधार पर वोट न मांगें। इस आदेश को ध्यान में रखते हुए यूपी के शाहजहांपुर में डीएम ने नेताओं को चेतावनी दी है कि अगर जाति-धर्म और संप्रदाय की दुहाई देकर वोट मांगने की शिकायत उनके पास आती है तो उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद अब जिला प्रशासन और सबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने को कहा गया है।

उम्मीदवारों को SC के खिलाफ जाना पड़ेगा महंगा!

डीएम कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा चुनाव में लङ़ने वाले उम्मीदवारों और उनके पोलिंग एजेंटों को निर्वाचन आयोग और सुप्रिम कोर्ट के दिशा निर्देश के मुताबिक सचेत किया है कि जाति-धर्म और संप्रदाय की दुहाई देकर वोट न मांगें। उन्होंने कहा कि ऐसा करते पाए जाने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े प्रभारी अधिकारियों और रिटरनिंग अधिकारियों कि बैठक की। अध्यक्षता करते हुए डीएम ने साफ कहा कि क्षेत्र में सभी उप जिलाधिकारीयों की मौजूदगी नजर आनी चाहिए। कहीं भी कोई अवैध और बिना अनुमति वाला प्रचार वाहन चलता नहीं मिलना चाहिए।

डीएम ने बताया कि वाहनों की चेकिंग में भी इस बात का ध्यान रखें कि चुनाव आयोग ने जो मानक तय किए हैं उनका पालन किया गया या नहीं! डीएम ने कहा कि अगर कहीं भी कोई उम्मीदवार या उनका एजेंट जाति-धर्म और संप्रदाय के नाम पर वोट मांगते दिखे तो उसकी पूरी जानकारी जुटाकर एनएसए के तहत कार्यवाही करें। उन्होंने आरओ को डमी उम्मीदवारों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए और कहा की थाने में शस्त्र जमा करते समय ठीक से निरीक्षण किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+