सहरसा-छैहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस यात्रियों की राह बनाएगी आसान, इतने बजे पहुंचेगी गोरखपुर, देखें शेड्यूल
Saharsa-Chheharta Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। पीएम मोदी यात्रियों को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देने जा रहे हैं। जी हां, आज यानी सोमवार को पीएम मोदी सहरसा-छैहरटा उद्घाटन विशेष का शुभारंभ बिहार से करेंगे। यह ट्रेन बिहार से कितने बजे चलेगी और उत्तर प्रदेश के स्टेशनों पर कितने बजे पहुंचेगी इसकी पूरी डिटेल आप यहां देख सकते हैं ।
बिहार से इतने बजे चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
- 05531 सहरसा-छैहरटा एक्सप्रेस सोमवार को सहरसा से 15.30 बजे प्रस्थान कर सुपौल से 16.05 बजे, सरायगढ़ से 16.45 बजे, निर्मली से 17.20 बजे, झंझारपुर से 18.10 बजे, सकरी से 18.40 बजे, शिशो से 19.30 बजे, सीतामढ़ी से 20.50 बजे, रक्सौल से 22.30 बजे, सिकटा से 23.00 बजे, नरकटियागंज से 23.45 बजे,

- दूसरे दिन सिसवा बाजार से 01.35 बजे, कप्तानगंज से 01.57 बजे, गोरखपुर से 03.10 बजे, खलीलाबाद से 03.47 बजे, बस्ती से 04.15 बजे, मनकापुर से 05.02 बजे, गोंडा से 05.40 बजे, बुढ़वल से 06.42 बजे, सीतापुर जं. से 08.20 बजे,
- चंदौसी से 13.12 बजे, मुरादाबाद से 14.10 बजे, रूड़की से 16.57 बजे, सहारनपुर से 17.32 बजेयमुनानगर जगाधरी से 18.07 बजे, अम्बाला कैंट से 19.20 बजे, राजपुरा से 19.47 बजे, सरहिन्द से 20.30 बजे, ढंडारी कलां से 21.47 बजे, फगवाड़ा से 22.30 बजे, जलंधर सिटी से 23.10 बजे, ब्यास से 23.52 बजे तथा अमृतसर से 00.50 बजे छूटकर तीसरे दिन छैहरटा 02.00 बजे पहुँचेगी।
- इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications