Railway News: सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्प्रेस 6 से 13 अगस्त तक ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें डिटेल
Saharsa Anand Vihar Express Latest News NER Gorakhpur Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05575/05576 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन सहरसा से 06 एवं 13 अगस्त, 2025 बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 05 एवं 12 अगस्त, 2025 मंगलवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 06 एवं 13 अगस्त, 2025 बुधवार को सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरुआरी से 20.22 बजे, सुपौल से 20.47 बजे, सरायगढ़ से 21.45 बजे, निर्मली से 22.02 बजे, घोघरडीहा से 22.15 बजे, झंझारपुर से 22.37 बजे, सकरी से 23.02 बजे, दूसरे दिन दरभंगा से 00.05 बजे, जनकपुर रोड से 00.47 बजे, सीतामढ़ी से 01.35 बजे, बैरगनिया से 02.12 बजे, रक्सौल से 03.20 बजे, नरकटियागंज से 04.30 बजे, बगहा से 05.02 बजे, कप्तानगंज से 08.22 बजे, गोरखपुर से 09.50 बजे, बस्ती से 10.50 बजे, गोंडा से 12.15 बजे, सीतापुर से 15.45 बजे, शाहजहाँपुर से 18.00 बजे, बरेली से 19.05 बजे, मुरादाबाद से 21.25 बजे तथा गाजियाबाद से 23.45 बजे छूटकर तीसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनल 00.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05576 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष गाड़ी 05 एवं 12 अगस्त, 2025 मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 05.50 बजे, मुरादाबाद से 08.35 बजे, बरेली से 10.12 बजे, शाहजहाँपुर से 11.22 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोंडा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज से 20.47 बजे, बगहा से 23.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.20 बजे, रक्सौल से 01.15 बजे, बैरगनिया से 02.02 बजे, सीतामढ़ी से 02.45 बजे, जनकपुर रोड से 03.17 बजे, दरभंगा से 05.20 बजे, सकरी से 06.02 बजे, झंझारपुर से 06.27 बजे, घोघरडीहा से 06.47 बजे, निर्मली से 08.05 बजे, सरायगढ़ से 09.00 बजे, सुपौल से 09.32 बजे तथा गढ़ बरुआरी से 09.47 बजे छूटकर सहरसा से 10.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications