हाई स्पीड से आया और पुलिसवालों के सामने से उड़ा ले गया, कोर्ट में पेशी के लिए आई थी गर्लफ्रेंड

सहारनपुर। प्रेमी संग फरार होने के मामले में पिछले कई दिनों से बालिका बंदी गृह में रह रही एक किशोरी फिर से अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। फराऱ भी इतनी फिल्मी स्टाइल से हुई कि उसे लेकर आ रही महिला होमगार्ड व पुलिसकर्मी देखते रह गए। किशोरी के प्रेमी की बाइक पर बैठकर फरार होने की इस वारदात ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।

saharanpur girlfriend ranaway with his boyfriend in front of policeman

थाना जनकपुरी क्षेत्र जनता रोड स्थित बालिका बंदी गृह में कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव मेघन मजरा निवासी देवी सिंह की पुत्री काजल कई दिनों से रह रही थी। वह करीब एक सप्ताह पहले यहां पर एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में लाई गई थी। शनिवार को काजल को न्यायालय में पेश किया जाना था, जिस पर महिला होमगार्ड और एक पुलिसकर्मी काजल को लेकर थ्री व्हीलर में लेकर सहारनपुर कोर्ट में आ रहे थे। बताया जाता है कि देहरादून रोड स्थित अंबेडकर चौक पर जैसे ही थ्री व्हीलर दूसरी अन्य सवारियों को उतारने के लिए रुका तो थ्री व्हीलर के पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक के रुकते ही काजल भी थ्री व्हीलर से नीचे कूद गई और महिला होमगार्ड और पुलिस कर्मी को धक्का देकर युवक की बाइक पर बैठकर फरार हो गई।

saharanpur girlfriend ranaway with his boyfriend in front of policeman

बताया जाता है कि बाइक सवार युवक जग्गा पुत्र ईश्वर निवासी गांव शीतलपुर थाना गंगोह किशोरी का प्रेमी था। युवती के इस प्रकार भागते ही महिला होमगार्ड और पुलिस कर्मी चिल्लाते रह गए। थाना जनकपुरी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी किशोरी एक युवक के साथ भागने और पुलिस द्वारा बरामद कर लिए जाने के मामले में बालिका बंदी गृह में रखी गई थी। उन्होंने बताया कि फरार युवक और किशोरी दोनों की तलाश की जा रही है और इस बाबत कई टीमों को लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+