बहू को अकेला पाकर कमरे में घुसा ससुर, बोला- 'आओ मनाए हैप्पी वैलेंटाइन डे'

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Valentine's Day पर ससुर ने बहु के साथ की अश्लील हरकत | वनइंडिया हिंदी

    सहारनपुर। वैलेंटाइन डे का खुमार युवाओं पर ही नहीं बुजुर्गों पर खूब छाया हुआ है। हर कोई किसी ना किसी के साथ वेलेंटाइन डे मनाने की तैयारी में लगा है। चाहे इसके लिए जेल की हवा खाना पड़ जाए। थाना देवबंद इलाके के गांव लखनौती में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने ससुर पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने पति के साथ थाना पुलिस को तहरीर देकर ससुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

    काफी समय से रखे था बुरी नजर

    काफी समय से रखे था बुरी नजर

    बुधवार को देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी एक महिला ने अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका ससुर काफी समय से उस पर गलत नजर रखता चला आ रहा है। उसे घर पर अकेला देख उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहा है। उसने कई बार ससुर की हरकतों का विरोध किया, लेकिन बुजुर्ग ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

    पांव दबाने के बहाने की छेड़खानी

    पांव दबाने के बहाने की छेड़खानी

    हद तो तब हो गई जब मंगलवार की सुबह वह घर पर अकेली थी, तो ससुर ने उसे अपने कमरे में बुलाकर पांव दबवाने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकते शुरू कर दी। इतना ही नहीं, जब महिला ने विरोध किया तो उसके ससुर ने महिला के सर पर लाठी डंडों से मारकर घायल कर दिया।

    बहू को डंडा मारकर कर दिया घायल

    बहू को डंडा मारकर कर दिया घायल

    सूचना मिलते ही महिला का पति घर पहुंचा और लहू लुहान पड़ी पत्नि को लेकर कोतवाली पहुंचकर अपने कलयुगी पिता के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाईं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ससुर द्वारा पुत्रवधु के साथ की गई इस घटना से एक ओर जहां रिश्ता शर्मसार हुआ है वहीं यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+