कामाख्या एक्सप्रेस में लोको पायलट और एसी टेक्नीशियन के बीच चले चाकू

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को पहुंची कामाख्या एक्सप्रेस के एक कोच में सवार लोको पायलट और एसी टेक्नीशियन के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच मारपीट इतनी बढ़ गई कि एसी टेक्नीशियन ने लोको पायलट पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। लड़ाई-झगड़ा होता देख कोच में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने एसी टेक्नीशियन को हिरासत में ले दिया है।

saharanpur ac technician stabbed loco pilot and injured him

मामला सहारनपुर का है जहां बुधवार को रेलवे स्टेशन पहुंची कामाख्या एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन के एसी कोच में कुछ लोको पायलट अपना बॉक्स लेकर चढे़। इसी दौरान एक लोको पायलट मैटून कुमार और एसी टैक्नीशियन में बॉक्स लेकर न चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एसी टेक्नीशियन विपुल कुमार ने किसी धारदार वस्तु से लोको पायलट मैटून कुमार पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के एसी कोच में मारपीट होने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे। बाद में मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मामला शांत कराया।

लोको पायलट का आरोप है कि टेक्नीशियन ने उसे चाकू मार घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में लोको पायलट जीआरपी थाने पहुंचा और शिकायत करने पर जीआरपी ने आरोपी टेक्नीशियन को हिरासत में ले लिया। लोको पायलट को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर एके सिसोदिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+