'अरे रहने दो, पता नहीं महाराज कब सीएम बन जाएं तो हमारा..', साधू का फोन बजा तो बोले वरुण गांधी

Varun Gandhi in Pilibhit: भाजपा सांसद वरुण गांधी लंबे समय से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं। एक बार फिर वरुण गांधी ने भाजपा पर तंज कसा है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानें जाने वाले वरुण गांधी इस बयान के बाद एक बार फिर खूब चर्चा में आ गए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Varun Gandhi in Pilibhit

अरे रहने दो, पता नहीं महाराज कब मुख्‍यमंत्री बन जाएं

दरअसल, सोमवार को वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र यूपी की पीलीभीत में थे। इस दौरान उनकी जनसभा में मौजूद एक साधु का मोबाइल फोन अचानक बज पड़ा इस पर वरुण गांधी के समर्थनों ने साधू को टोकते हुए फोन बंद करने का इशारा किया। इस पर वरुण ने कहा अरे रहने दो, पता नहीं महाराज कब मुख्‍यमंत्री बन जाएं।

वो मुख्‍यमंत्री बन गए तो हमारा क्‍या होगा

वरुण ने कहा अरे भाई वो मुख्‍यमंत्री बन गए तो हमारा क्‍या होगा। समय की गति को समझा करो। इसके साथ ही भाजपा के अच्‍छे दिन के नारे पर तंज कसते हुए वरुण गांधी ने बोले महाराज जी अब लगता है कि अब अच्‍छा समय आ रहा है।

वोटरों को वरुण गांधी ने दी ये सलाह

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी ने वोटरों को सजग भी किया कि वो भेड़चाल में चलकर वोट ना दें। कहीं ऐसा ना हो कि कोई जय भी राम बोले और आप उसे वोट दे दें।

वरुण ने गांधी परिवार की तारीफ

वहीं इस मौके पर वरुण गांधी ने कहानी सुनाते हुए गांधी परिवार की तारीफ की। उन्‍होंने कहा गांधी परिवार मी‍ठी-मीठी बातें करके वोट चोरी करने वाला बिलकुल नहीं है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस भले ही कड़वी बात बोलें लेकिन हमेशा सच बोलती है। वो ऐसे नहीं है जो झूठा ड्रामा करके आपका वोट लेकर चला जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+